दिल्ली: मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार से कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने मुलाकात की. तिहाड़ जेल में हुई इस मुलाकात के बाद एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि राजनीतिक मसले अलग हैं और व्यक्तिगत रिश्ते अलग हैं.
डीके शिवकुमार ने कहा कि यह मेरी निजी मुलाकात है. शिवकुमार राजनीतिक प्रतिशोध का सामना कर रहे हैं. मैं उनकी हौसला अफजाई के लिए यहां आया था. वह मानसिक रूप से बहुत मजबूत है और हम सब मिलकर लड़ेंगे.
कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार की हिरासत कोर्ट ने 25 अक्टूबर तक बढ़ा दी है. शिवकुमार को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. कर्नाटक के पूर्व मंत्री शिवकुमार की न्यायिक हिरासत की अवधि खत्म होने पर उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था.

