रांची: इंडिया का नंबर-1 एचडीएफसी बैंक ने Covid-19 के महामारी से बचने के लिए रांची में मोबाइल एटीएम वैन की लॉन्चिंग की. वैन को आज रांची डीसी राय महीपति रे और एचडीएफसी बैंक के धर्मेन्द्र कुमार कलस्टर हेड के मौजूदगी में रवाना किया गया.
बताया गया कि वैन पूरे रांची शहर में घूमेगी. एचडीएफसी बैंक से मोबाइल एटीएम वैन की उपलब्धता से रांची के नागरिकों को अपने दरवाजे पर नकदी निकालने में मदद मिलेगी.

