BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हेड कांस्टेबल ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

by bnnbharat.com
June 7, 2020
in समाचार
हेड कांस्टेबल ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
Share on FacebookShare on Twitter

मेरठ: दौराला थाने में तैनात एक हेड कांस्टेबल ने शनिवार की देर रात पुलिस चोकी में सरकारी राइफल से गोली मार कर आत्महत्या कर ली. एसपी सिटी सहित फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच जांच पड़ताल शुरू कर दी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

मूल रूप से बुलंदशहर के बीबी नगर निवासी 50 वर्षीय हीरालाल यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे. साथी पुलिसकर्मियों के अनुसार हीरालाल पिछले दो वर्षों से दौराला थाने की सकौती चौकी पर तैनात थे और चौकी परिसर में स्थित आवास पर अकेले रहते थे.

इंस्पेक्टर दौराला के अनुसार शनिवार रात करीब एक बजे हीरालाल होमगार्ड वेद प्रकाश के साथ क्षेत्र में गश्त करने गए थे. इसके बाद चाय पीने के लिए वापस चौकी पर गए थे.

हीरालाल ने होमगार्ड को चोकी के भीतर चाय बनाने के लिए भेज दिया और खुद बाहर परिसर में रुक गए. कुछ मिनटों बाद होमगार्ड वेदप्रकाश ने गोली की आवाज सुनी.

इसके बाद वेद प्रकाश बाहर आया तो हीरालाल का खून से लथपथ शव चौकी परिसर में पड़ा था. होमगार्ड के घटना की जानकारी दिए जाने के बाद आला अधिकारियों में हड़कंप मच गया.

एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह और फॉरेंसिक की टीम भी मौके पर पहुंची. हीरालाल ने अपनी सरकारी इंसास राइफल माथे से सटाकर गोली मारी थी.

एसपी सिटी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है. मामले की जांच की जा रही है. उसके परिजन भी रविवार सुबह मेरठ पहुंच गए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

समाजसेवी राजीव रंजन राजू ने गांव को करवाया सैनिटाइज

Next Post

अमेरिका के बाद अब ब्राजील ने दी WHO छोड़ने की धमकी

Next Post
अमेरिका के बाद अब ब्राजील ने दी WHO छोड़ने की धमकी

अमेरिका के बाद अब ब्राजील ने दी WHO छोड़ने की धमकी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d