उत्तर प्रदेश: मथुरा के सिविल लाइन चौकी पर तैनात एक हेड कांस्टेबल ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली. पुलिस अधीक्षक अशेाक कुमार मीणा ने बुधवार को यहां बताया कि एटा जिले के कोतवाली देहात थाने के मरगोजिया गांव निवासी हेड कांस्टेबल घनश्याम सिंह (45) लगभग दस साल से मथुरा में तैनात था. उसने मंगलवार की आधी रात में हाईवे थाने की बैरक में खुद को गोली मार ली. उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी.
उन्होंने बताया कि हेड कांस्टेबल के आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है. शव पोस्टमार्टम के बाद एटा से आए उनके परिवारीजनों काे सौंप दिया गया है.

