पुलिस का एक शर्मनाक चेहरा सामने आया है.पुलिस विभाग के मुंह पर कालिख पोतने का एक मामला राजधानी में सामने आया है. थाना कैंट और नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने कैंट थाने के हेड कांस्टेबल को गैंग के साथ गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से 244 पुड़िया स्मैक,1.58 लाख रुपए व एक क्रेटा गाड़ी भी बरामद की गई है.
बता दें कि सीओ कैंट के नेतृत्व में थाना कैंट व नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने की चेकिंग के दौरान हेड कांस्टेबल की कारगुजारी का सोमवार को फंडाफोड किया. सीओ कैंट और नारकोटिक्स सेल प्रभारी को भी टीम के साथ मौके पर भेजा गया. बताया जा रहा है कि पुलिस विभाग को नशे के कारोबार की गोपनीय सूचनाएं मिली थी. जिसके बाद टीम की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्यवाही के बाद हेड कांस्टेबल पवन कुमार उसके राइट हैंड राकेश यादव समेत दो गैंग के सदस्यों को गिरफ़्तार किया गया. इनके पास से 165 पुड़िया स्मैक़ 1.50 लाख रुपए व एक क्रेटा गाड़ी को बरामद किया गया है.

