BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुखिया पति की हुई हत्या, मुखिया संघ ने 24 घंटे के अंदर हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग की

by bnnbharat.com
October 29, 2019
in समाचार
मुखिया पति की हुई हत्या, मुखिया संघ ने 24 घंटे के अंदर हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग की
Share on FacebookShare on Twitter

जितनारायण शर्मा,

गोड्डा: जिले में सोमवार की रात अपराधियों ने पनदाहा पंचायत के मुखिया पति धर्मेंद्र महतो की हत्या कर दी. मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात 8 बजे मुखिया पति के मोबाइल पर किसी का फोन आया था और वह कहीं जाने की बात कह रहे थे. इसके बाद घरवालों के मना करने के बावजूद वह घर से निकले और कहा कि काम है, कल सुबह तक आ जाऊंगा.

इतनी बात कहकर घर से निकले थे. इसके बाद मंगलवार की सुबह स्थानीय लोगों ने एक खेत में धर्मेंद्र महतो का शव देखा. उसके बाद उन्होंने धर्मेंद्र महतो के घरवालों और पुलिस को इसकी सूचना दी.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोड्डा भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

इधर जिस तरह से मृतक का शव क्षत-विक्षत स्थिति में मिला है, उससे ऐसी आशंका जताई जा रही है कि धर्मेंद्र को पहले गोली मारी गई है और फिर धारदार हथियार से भी हमला किया गया है.

किस हथियार से हमला हुआ है, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा. इधर मुखिया की हत्या से नाराज जिला मुखिया संघ अध्यक्ष ने इस मामले पर प्रशासन से 24 घंटे के अंदर हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग की है. कार्रवाई नहीं करने पर आंदोलन की बात भी कही गई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चुनाव के विभिन्न गतिविधियों पर नजर रखने के लिए दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

Next Post

रांची में अपार्टमेंट की आड़ में चल रहा जिस्मफरोशी का धंधा

Next Post
रांची में अपार्टमेंट की आड़ में चल रहा जिस्मफरोशी का धंधा

रांची में अपार्टमेंट की आड़ में चल रहा जिस्मफरोशी का धंधा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d