BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

by bnnbharat.com
September 16, 2020
in समाचार
वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण
Share on FacebookShare on Twitter
  • स्वास्थ्य विभाग द्वारा भेजी गई पांच सदस्यीय मेडिकल टीम
  • स्वास्थ्य विभाग द्वारा करवाया जाता है नियमित जांच
  • परिवार के तरह रखा जाता है बुजुर्गों का खयाल

पूर्णियां: कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए सरकार ने बहुत तरह के दिशा निर्देश जारी किए हैं. इसके साथ ही जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी हर किसी व्यक्ति तक जांच सुविधा पहुंच सके इसका खयाल रखा जा रहा है. इसमें ऐसे लोगों को भी जोड़ा जा रहा है जिसका ध्यान रखने के लिए उनके अपने अब साथ नहीं है. पूर्णियां जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूर्णियाँ पूर्व प्रखंड के गुलाबबाग, हँसदा रोड स्थित सहारा वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों की जांच करवाई गई. जांच में कोरोना के साथ ही सभी वृद्धजनों की रूटीन जांच भी करवाई गई. इस दौरान डॉ. आर.एन. चौधरी, पूर्णियाँ पूर्व प्रखंड के बीएचएम विभव कुमार, एएनएम शशि प्रभा, कुमारी नीलू जायसवाल, फार्मासिस्ट सुमन कुमार के साथ ही अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे.

स्वास्थ्य विभाग द्वारा भेजी गई पांच सदस्यीय मेडिकल टीम :

वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा पांच सदस्यीय टीम भेजी गई. टीम में दो डॉक्टर, दो एएनएम, एक फार्मासिस्ट उपलब्ध थे. उनके द्वारा बुजुर्गों का करना जांच के साथ ही रूटीन जांच भी किया गया. टीम के नेतृत्वकर्ता डॉ. आर.एन. चौधरी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग हर समय-समय पर वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों का भी जांच कराती रहती हैं लेकिन इस कोरोना काल में इनलोगों की जांच जरूरी था जिसे विभाग ने आज मेडिकल टीम भेजकर कराई हैं. यहां सभी की जांच कर उनका रिपोर्ट दिया जाएगा और उन्हें जरूरी दवाइयाँ भी उपलब्ध कराई जाएगी.

बुजुर्गों का भी संक्रमण जांच था जरूरी :

पूर्णियाँ पूर्व प्रखंड के स्वास्थ्य प्रबंधक विभव कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण काल के दौरान हमलोग अपने आप को सुरक्षित तो रखते ही हैं पर वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों का ध्यान रखने वाले कोई नहीं होते हैं. इसलिए स्वास्थ्य विभाग हमेशा इसके स्वास्थ्य की जानकारी लेते रहता है. बुजुर्गों में भी संक्रमण का जांच जरूरी था जिसके लिए आज टीम भेजकर जांच करवाई गई. जांच में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया और सभी के द्वारा जरूरी किट भी इस्तेमाल किया गया.

परिवार के तरह रखा जाता है बुजुर्गों का खयाल : अधीक्षिका

सहारा वृद्धाश्रम की अधीक्षिका ममता सिंह ने बताया कि वृद्धाश्रम में उपस्थित बुजुर्गों का खयाल बिल्कुल परिवार की तरह रखा जाता है. इनके स्वास्थ्य पर ध्यान रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय-समय पर इनकी जांच करवाई जाती है. इनके अलावा आश्रम में बुजुर्गों के मनोरंजन के लिए कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध रखी गई है, जैसे- टेलीविजन, कैरमबोर्ड, पढ़ने के लिए अखबार व मैगजीन भी रहता हैं जिसको जो मर्जी उसे प्रयोग में ला सकता हैं. बुजुर्गों को अत्याधुनिक तरीके से नियमित योगाभ्यास कराया जाता हैं. आश्रम में आधुनिक रसोईघर, भोजनालय, पूजा स्थल आदि उपलब्ध हैं. सोने के लिए शांत व स्वच्छ वातावरण के अलावे पीने के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बेरमो विधानसभा उपचुनाव के लिए जेएमएम-कांग्रेस उम्मीदवार तय, औपचारिक घोषणा शेष

Next Post

Corona Update India: 24 घंटे में मिले 90,123 नए मामले, 1290 की मौत

Next Post
Corona Update India: 24 घंटे में मिले 94,372 नए मामले, 1,114 की मौत

Corona Update India: 24 घंटे में मिले 90,123 नए मामले, 1290 की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d