BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर व सामग्री वितरण

by bnnbharat.com
January 3, 2021
in समाचार
सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर व सामग्री वितरण
Share on FacebookShare on Twitter

चाईबासा:- आज चाईबासा पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम के अंतर्गत बड़ा लगिया गाँव में स्वास्थ्य जाँच शिविर व सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ा लगिया पंचायत अंतर्गत सभी गाँव के ग्रामीण, जन प्रतिनिधि, मानकी व मुंडा, ग्रामीण युवक व स्कूली बच्चे उपस्थित रहे. कार्यक्रम को   राजीव रंजन सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक, सिंहभूम (कोल्हान क्षेत्र) एवं श्री अजय लिंडा, पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम ने संबोधित करते हुये सामुदायिक पुलिसिंग के उद्देश्यों को ग्रामीणों के समक्ष रखा. कार्यक्रम के दौरान डाक्टरों की टीम के द्वारा काफ़ी संख्या में ग्रामीणों का ईलाज के उपरांत दवा का वितरण किया गया. 

उक्त कार्यक्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक, कोल्हान के द्वारा सरकारी कल्याणकारी योजनाओं यथा वृद्धा पेन्शन, विधवा पेन्शन, आयुष्मान भारत इत्यादि योजनाओं का लाभ आमजन, समाज के पिछड़े व उपेक्षित वर्ग तक पहुँचाने में चाईबासा पुलिस के द्वारा सहयोग करने का संकल्प दोहराया तथा जो ग्रामीण इन योजनाओं के लाभ से वंचित हैं उनकी सूची तैयार कर सिविल प्रशासन से समन्वय स्थापित कर इन योजनाओं से आच्छादित करने का निर्देश दिया गया. पुलिस उपमहानिरीक्षक के द्वारा झारखंड सरकार की सरेंडर पॉलिसी को विस्तारपूर्वक ग्रामीणों को समझाया गया तथा पश्चिमी सिंहभूम जिला को उग्रवाद मुक्त बनाने में ग्रामीणों से सहयोग करने के साथ ही ग्रामीणों को पुलिस से बेहतर संवाद स्थापित करने का अनुरोध किया गया. कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक के द्वारा पुलिस व ग्रामीण के मध्य बेहतर संबंध विकसित करते हुये सूचना के आदान-प्रदान, सामाजिक कुरितियों से होने वाले नुक़सान व अपराध के बारे मे विस्तार पूर्वक ग्रामीणों को बताया गया तथा क़ानून का शासन स्थापित करने मे ग्रामीणों से सहयोग का अपील किया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रांची समाहरणालय में पदाधिकारियों -कर्मियों ने संविधान के अनुपालन का लिया संकल्प

Next Post

टेली कॉन्फ्रेंसिंग कार्यक्रम में एसडीओ जगन्नाथपुर करेंगे जन समस्याओं का निष्पादन

Next Post
टेली कॉन्फ्रेंसिंग कार्यक्रम में एसडीओ जगन्नाथपुर करेंगे जन समस्याओं का निष्पादन

टेली कॉन्फ्रेंसिंग कार्यक्रम में एसडीओ जगन्नाथपुर करेंगे जन समस्याओं का निष्पादन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d