BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मौसमी बीमारियों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, शुरू करवा दी गई फोगिंग

by bnnbharat.com
October 31, 2019
in समाचार
मौसमी बीमारियों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, शुरू करवा दी गई फोगिंग

मौसमी बीमारियों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, शुरू करवा दी गई फोगिंग

Share on FacebookShare on Twitter

जयपुर: बदलते मौसम के साथ ही मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया जैसी बीमारियों से बचाव के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने आमजन को सावधानी बरतने की सलाह दी है और साथ ही विभाग ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को अलर्ट कर व्यवस्थाएं सुचारु करने व आमजन को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं. शहर में फोगिंग भी शुरू करवा दी गई है.

प्रिन्सिपल एस.एम. एस. मेडिकल कॉलेज डॉ. सुधीर भण्डारी ने आमजन से अपील की कि वे कूलर, गमले, मटके आदि की नियमित रूप से सफाई करें. फ्रीज के पीछे की ट्रे में सबसे अधिक लार्वा पनपता है, जहां किसी का ध्यान नहीं जाता इसलिए फ्रीज की ट्रे नियमित रूप से साफ करें.

संयुक्त निदेशक जोन जयपुर डॉ. एस. के. भण्डारी ने बताया कि मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग हर संभव प्रयास करते हुए सतर्कता बरत रहा है. विभाग ने आमजन को जागरूक करने और एंटीलार्वा गतिविधियां करने के लिए टीमें लगाई हैं. स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा शहर में घरों में सर्वे किया जा रहा है व जनमानस को मौसमी बीमारियों के प्रति आगाह किया जा रहा है. इसके अलावा शहर में फोगिंग भी शुरू करवा दी गई है.

उप सयुक्त निदेशक जोन जयपुर डॉ यदुराज सिंह ने बताया कि विभाग ने समस्त जोन सीएमएचओ को अपने ग्रामीण क्षेत्र में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को पाबंद करते हुए किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी है. उन्होंने बताया कि ऐसी बीमारियों में बुखार, कंपकंपी, पसीना आना, सिरदर्द, शरीर में दर्द, जी मचलना और उल्टी आदि की शिकायत होती है, ऐसा होने पर तुंरत चिकित्सक से संपर्क करें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ग्रीन गोल्ड पब्लिक स्कूल मना सरदार पटेल की जयंती

Next Post

राष्ट्रीय एकात्मता के प्रणेता थे सरदार पटेल : लक्ष्मण गिलुवा

Next Post
राष्ट्रीय एकात्मता के प्रणेता थे सरदार पटेल : लक्ष्मण गिलुवा

राष्ट्रीय एकात्मता के प्रणेता थे सरदार पटेल : लक्ष्मण गिलुवा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d