BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आपसी समन्वय के साथ स्वास्थ्य विभाग व एनडीआरएफ टीम करेगी कार्यः उपायुक्त

by bnnbharat.com
April 1, 2020
in Uncategorized
आपसी समन्वय के साथ स्वास्थ्य विभाग व एनडीआरएफ टीम करेगी कार्यः उपायुक्त

आपसी समन्वय के साथ स्वास्थ्य विभाग व एनडीआरएफ टीम करेगी कार्यः उपायुक्त

Share on FacebookShare on Twitter

देवघर: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नैंसी सहाय के निर्देशानुसार आज एनडीआरएफ निरीक्षक ओपी गोस्वामी के नेतृत्व में एनडीआरएफ टीम द्वारा सदर अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया गया.

इस दौरान सिविल सर्जन डाॅ. विजय कुमार व सदर अस्पताल के चिकित्सकों की उपस्थिति में स्वास्थ्य सुरक्षा व कोरोना के रोकथाम को लेकर विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गयी. साथ हीं वर्तमान में उपलब्ध सुविाधाओं के अलावा आगे और क्या-क्या चीजों की आवश्यकता होगी इसको लेकर विभिन्न बिन्दुओं आगे कार्य करने की रणनीति तय की गयी.

Also Read This: कांग्रेस को मुख्यमंत्री के द्वारा चलाए जा रहे अभियान पर भरोसा नहीं: प्रतुल शाहदेव 

इसके अलावे जसीडीह स्थित नरेंद्र देव भवन में क्वारंटाइन वार्ड का अवलोकन कर वास्तुस्थिति से अवगत हुए. साथ ही कोरोना वायरस से बचाव हेतु संदिग्ध, संक्रमित व्यक्तियों के लिए उपचार, जांच, बेड, रख-रखाव व अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सहित स्वच्छता व्यवस्था आदि की पूरी जानकारी ली गयी एवं आगे की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया.

इस दौरान एनडीआरएफ निरीक्षक ओपी गोस्वामी द्वारा जानकारी दी गयी कि उपायुक्त नैंन्सी सहाय के निर्देशानुसार आइसोलेशन वार्ड व क्वारंटाइन वार्ड का निरीक्षण किया गया है, ताकि कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के पश्चात मरीजों को यहां बेहतर चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा सके. मरीजों को मिलने वाली जो भी मुख्य जरूरतें थी सभी को हाईलाईट किया गया है.

जल्द ही इन सभी कार्यों को पूरा कर लिया जायेगा, ताकि आवश्यकता होने पर किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े. उन्होंने आगे कहा कि एनडीआरएफ की टीम किसी भी प्रतिकूल स्थिति से निपटने हेतु सभी आवश्यक तैयारी अभी से हीं कर रही है, ताकि जरूरत पड़ने पर अविलम्ब आइसोलेशन सेंटर और वार्ड की संख्या बढ़ायी जा सके.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गरीबों को भोजन उपलब्ध कराया गया

Next Post

देश के प्रति सभी नागरिकों की जिम्मेवारी , लॉकडाउन का सभी करें अनुपालनः उपायुक्त

Next Post
देश के प्रति सभी नागरिकों की जिम्मेवारी , लॉकडाउन का सभी करें अनुपालनः उपायुक्त

देश के प्रति सभी नागरिकों की जिम्मेवारी , लॉकडाउन का सभी करें अनुपालनः उपायुक्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d