रांची: कोरोना महामारी रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग में राज्य सरकार ने तीन आईएएस अफसरों की प्रतिनियुक्ति की है इसमें सूडा के निदेशक अमित कुमार खाद्य आपूर्ति विभाग के अपर सचिव शांतनु अग्रहरि और खेलकूद विभाग के निदेशक जीशान कमर की प्रतिनियुक्ति की गई है कार्मिक ने शुक्रवार को इसका आदेश जारी कर दिया.

