BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

डेंगू से हुई महिला की मौत को दबाने में जुटा स्वास्थ्य विभाग

by bnnbharat.com
October 11, 2019
in समाचार
डेंगू से हुई महिला की मौत को दबाने में जुटा स्वास्थ्य विभाग
Share on FacebookShare on Twitter

फैजुल्लागंज में डेंगू महिला मरीज की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है. हालांकि स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि महिला के डेंगू रोग से ग्रसित होने के संबंध में कोई भी जानकारी नहीं मिली है. वहीं परिवारजनों ने इससे पूर्व मृतक को डेंगू मरीज बताया था. इन सभी हालातों से इस मामले को दबाने की बात सामने आ रही है.

मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए सीएमओ लखनऊ के निर्देश पर रैपिड रिस्पांस टीम ने फैजुल्लागंज के केशव नगर क्षेत्र का भ्रमण किया. टीम ने मृतक महिला के परिवारजनों से संपर्क किया और कहा कि परिवारजनों ने महिला के डेंगू रोग से ग्रसित होने के संबंध में कोई भी जानकारी नहीं दी है. बता दें कि मंगलवार को डेंगू से ग्रसित महिला मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई थी. उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था.

वहीं आनन-फानन में सीएमओ ने मेडिकल मोबाइल यूनिट को केशव नगर क्षेत्र में भ्रमण के लिए निर्देश दिया. जिसके द्वारा 45 मरीजों का उपचार किया गया. 13 मरीजों की जांच की गई तथा जनसामान्य को स्वास्थ संबन्धि जानकारी भी दी गई. डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में टीमों द्वारा लार्वा रोधी रसायन का छिड़काव कराया गया तथा माइकिंग के द्वारा जनसामान्य को डेंगू से बचाव एवं रोकथाम के लिए जागरूक किया जा रहा है.

फैजुल्लागंज केशव नगर निवासी गीता द्विवेदी (45) को कई दिन से तेज बुखार आ रहा था. परिवारीजनों ने निजी सेंटर से जांच कराई जिसमें डेंगू की पुष्टि हुई. हालत बिगड़ने पर तीमारदारों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया था. मंगलवार दोपहर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी. वहीं तीमारदारों का कहना है कि मरीज का प्लेटलेट्स काफी कम हो गया था. इसकी शिकायत सीएम के ट्विटर पर की गई है. जिसमें स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोल्हान में गरजे सीएम रघुवर दास, कहा, झारखंड मुक्ति मोर्चा आदिवासियों का सबसे बड़ा शोषक

Next Post

प्रदेश कांग्रेस में एक्शन, इमोशन, ड्रामा, कंफ्यूजन के साथ जबरदस्त अंतर्कलह

Next Post
प्रदेश कांग्रेस में एक्शन, इमोशन, ड्रामा, कंफ्यूजन के साथ जबरदस्त अंतर्कलह

प्रदेश कांग्रेस में एक्शन, इमोशन, ड्रामा, कंफ्यूजन के साथ जबरदस्त अंतर्कलह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d