BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लालू यादव की सेहत में सुधार

by bnnbharat.com
September 14, 2019
in समाचार
लालू यादव की सेहत में सुधार
Share on FacebookShare on Twitter

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की सेहत पहले से बेहतर होने लगी है। उनकी किडनी अब 60 फीसद तक काम कर रही है। रांची के रिम्‍स में अपनी गंभीर बीमारियों का इलाज करा रहे पूर्व रेल मंत्री और चारा घोटाले के चार मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद सेहत बीते दिनों काफी गिर गई थी। तब उनकी किडनी महज 37 फीसद काम कर रही थी। लालू प्रसाद यादव की देखरेख कर रहे डॉक्टरों के मुताबिक लालू का ब्‍लड प्रेशर भी नॉर्मल है। इंफेक्‍शन का स्‍तर भी बेहद कम हो गया है।

लालू प्रसाद के डॉक्टर डीके झा ने लालू का हेल्थ अपडेट देते हुए बताया कि लालू यादव की किडनी पिछले दिनों जो 40 प्रतिशत फंक्शनिंग कर रही थी, वह अब सुधार होकर 60 प्रतिशत फंक्शन में आ गई है।  पिछले दिनों जब लालू यादव की किडनी 37 से 50 प्रतिशत फंक्शनिंग की खबर आई थी, लालू यादव के चाहने वाले कई लोगों ने अपनी किडनी लालू यादव को देने की इच्छा जताई थी। हालांकि डॉक्टर का कहना है कि जब किडनी 15 प्रतिशत फंक्शन पर आती है, तभी किडनी को बदलने के बारे में सोचा जा सकता है। अभी फिलहाल लालू यादव की किडनी बेहतर स्थिति में है।

पिछले दिनों लालू यादव को कमर दर्द की शिकायत आई थी। किडनी की बीमारी के कारण उन्हें दर्द की दवा नहीं दी जा सकती। उन्हें पैरासिटामोल लेने की सलाह दी गई थी। इसके अलावा मसाज लेने के लिए डॉक्टर ने कहा था। इसके बाद उसमें भी सुधार हो गया है। डॉक्टर डीके झा ने मीडिया में आ रही ऐसी खबरों को बकवास बताया कि एंटिबायोटिक देने से किडनी फंक्शन ट्रिप कर गया। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से गलत है। कहा कि इंफेक्शन के कारण किडनी फंक्शन ट्रिप किया था। हमलोग हर दवा सोच समझकर देते हैं।

शनिवार को लालू प्रसाद यादव से मुलाकातियों का दिन होता है। ऐसे में जेल प्रशासन की ओर से तीन लोगों को लालू से भेंट करने की इजाजत दी जाती है। लालू से मिलने बिहार से सुजीत कुमार सिंह और मुकेश पटेल पहुंचे हैं। 2 बजे के करीब दोनों लालू से मिलने रिम्‍स के पेइंग वार्ड चले गए। वहीं लालू से मिलने पीरपैंती विधायक रामविलास पासवान और बाराचट्टी विधायक समता देवी भी पहुंची हैं। फिलहाल उनकी मुलाकात लालू प्रसाद यादव से नहीं हो सकी है। इधर लालू के सेवादार ने अपने परिजनों की ओर से लालू को किडनी दान देने की पेशकश की है। इस पर डॉक्‍टरों का कहना है कि अभी तक डायलिसिस के बारे में उनलोगों ने नहीं सोचा है। आगे स्थिति बिगड़ी तो किडनी ट्रासप्‍लांट करने पर विचार करेंगे।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

करियर की हाईएस्ट ओपनिंग फिल्म और बर्थडे की खुशी, आयुष्मान के लिए डबल जश्न का मौका

Next Post

बकरा चोरी के 41 साल पुराने मामले में व्यक्ति गिरफ्तार

Next Post
बकरा चोरी के 41 साल पुराने मामले में व्यक्ति गिरफ्तार

बकरा चोरी के 41 साल पुराने मामले में व्यक्ति गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d