BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा व अन्य लाभ पर विचार-विमर्श के बाद लेंगे निर्णय-मंत्री

by bnnbharat.com
June 24, 2020
in समाचार
पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा व अन्य लाभ पर विचार-विमर्श के बाद लेंगे निर्णय-मंत्री

पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा व अन्य लाभ पर विचार-विमर्श के बाद लेंगे निर्णय-मंत्री

Share on FacebookShare on Twitter

कोरोना वारियर्स पत्रकारों को किया गया सम्मानित

रांची : झारखंड यूनियन ऑफ जनर्लिज्म के तत्वावधान में आज कोरोना वॉरियर्स सम्मान समारोह का आयोजन रांची स्थित कांग्रेस भवन में किया गया. जिसमें राज्यभर के सभी जिलों के दो-दो पत्रकारों को सम्मानित किया गया. समारोह में यूनियन के अध्यक्ष रजत गुप्ता, महासचिव शिवकुमार अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार अनुज सिन्हा, रूद्रा विश्वास, परणीता सिंह और जावेद अंसारी समेत अन्य उपस्थित थे.
सम्मान समारोह में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने ऑनलाइन माध्यम से सभी कोरोना वॉरियर्स पत्रकारों को सर्टिफिकेट दिया. मौके पर 70 पत्रकारों को प्रमाण पत्र सौंपा गया. इस अवसर पर मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने समारोह के लिए कांग्रेस भवन को चुनने के लिए यूनियन के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि कोरोना काल में पत्रकारों ने अपनी लेखनी और संवाद के विभिन्न माध्यमों से जो योगदान दिया है, उसे समाज, राज्य और देश हमेशा याद रखेगा.  उन्होंने कहा कि जब कोरोना महामारी के दौरान पूरी दुनिया में अफरा-तफरी मची थी, उस वक्त मानवता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए पत्रकारों ने कोरोना वॉरियर्स के रूप में अपनी अहम भूमिका निभायी. 70 सालों के अपने जीवनकाल में उन्होंने न तो संकट की ऐसी घड़ी देखी थी और ईश्वर से प्रार्थना है कि दुनिया में कभी ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो. इस संकट काल में पत्रकारों की भूमिका मानवता के लिए काफी महत्वपूर्ण रही. राज्य के पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा का जिक्र करते हुए डॉ. उरांव ने कहा कि इस संबंध में वे कैबिनेट के अन्य सहयोगी साथियों से भी चर्चा करेंगे और जल्द ही निर्णय लेंगे.
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान जब पूरी दुनिया में डर और भय का माहौल था, लोग दहशत के कारण छत से छलांग लगाकर अपनी जान दे दे रहे थे, वैसे समय में कोरोना वॉरियर्स के रूप में पत्रकारों की भूमिका काफी अहम रही. उन्होंने कहा कि सरकार पत्रकारों के हित के हमेशा साथ खड़ी है और आने वाले समय में पत्रकारों की मांग पूरी होगी.
झारखंड यूनियन ऑफ जनर्लिज्म के अध्यक्ष रजत कुमार गुप्ता ने कहा कि विकट परिस्थिति में भी पत्रकार लगातार समाज और देशहित में काम कर रहे है, आने वाले समय में पत्रकारों को और लंबी लड़ाई लड़ने की जरूरत पड़ सकती है. यह समय चुनौतीपूर्ण है और इस दौरान अपने काम के माध्यम से पत्रकारों को समाज की चुनौतियों को उजागर करते हुए इसके निदान की दिशा में सार्थक पहल करने की जरूरत है.
यूनियन के महासचिव शिव कुमार अग्रवाल ने कहा कि चुनौतियों में संघर्षरत कोरोना वॉरियर्स का सम्मान जरूरी है,पत्रकारों ने मुश्किल के क्षण में भी अपनी जिम्मेवारियों का निर्वहन करने का प्रयास किया है.वरिष्ठ पत्रकार अनुज कुमार सिन्हा ने कहा कि स्थितियां जब विकट होती है और सामने कई चुनौतियां आती है, एक रास्ता बंद होता है, तो खुद ब खुद कई रास्ता निकल आता है, इसलिए इस चुनौती और संकट की घड़ी में संयमित होकर काम करने की जरूरत है.
धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने किया. जबकि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि पार्टी हर कोरोना वॉरियर्स पत्रकार, डॉक्टर, नर्स, पुलिसकर्मी और सफाई कर्मियों को लगातार सम्मानित करने का काम कर रही है. इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता राजेश गुप्ता और लाल किशोरनाथ शाहदेव भी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बीएयू से बारिश व मौसम की मिलेगी सटीक जानकारी, किसानों को होगा फायदा

Next Post

बाबूलाल भाजपा में शामिल होने के बाद नेता प्रतिपक्ष की मान्यता के लिए दर-बदर गुहार लगा रहे हैं-कांग्रेस

Next Post
बाबूलाल भाजपा में शामिल होने के बाद नेता प्रतिपक्ष की मान्यता के लिए दर-बदर गुहार लगा रहे हैं-कांग्रेस

बाबूलाल भाजपा में शामिल होने के बाद नेता प्रतिपक्ष की मान्यता के लिए दर-बदर गुहार लगा रहे हैं-कांग्रेस

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d