BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चिकित्सा सेवा से जुड़े डॉक्टर, नर्स, सफाईकर्मी का मनोबल रखे ऊंचा: स्वास्थ्य मंत्री

by bnnbharat.com
April 9, 2020
in Uncategorized
चिकित्सा सेवा से जुड़े डॉक्टर, नर्स, सफाईकर्मी का मनोबल रखे ऊंचा: स्वास्थ्य मंत्री

चिकित्सा सेवा से जुड़े डॉक्टर, नर्स, सफाईकर्मी का मनोबल रखे ऊंचा: स्वास्थ्य मंत्री

Share on FacebookShare on Twitter

हर झारखंडी करे सोशल डिस्टैन्सिंग का सख्ती से पालन

हजारीबाग: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण की रोकथाम से संबंधित बैठक हजारीबाग के परिसदन भवन में गुरुवार को की. स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में उपायुक्त भुवनेश प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक मयूर पटेल, सिविल सर्जन कृष्ण कुमार, अस्पताल अधीक्षक मेडिकल कॉलेज के.के लाल प्रमुख रूप से उपस्थित थे. स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में कोरोना वायरस के संबंध में जिला स्तर पर रोकथाम के उपायों पर चर्चा हुई उपायुक्त ने जिला स्तर पर प्रशासनिक तैयारियों के साथ स्वास्थ्य सुविधाएं एवं लॉक डाउन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन कराने की जानकारी मंत्री को दी, साथ ही स्वास्थ्य मंत्री ने सरकार के द्वारा उठाए गए कदमों को कड़ाई से अनुपालन कराने सोशल डिस्टेंसिंग के सिद्धांतों को अनुपालन कराने का निर्देश दिया.

Also Read This: प्रदीप वर्मा के नेतृत्व में 5 हजार से अधिक लोगों को कराया जा रहा एक वक्त का भोजन मुहैया

उन्होंने कहा कि आपदा राहत के तहत हर जरूरतमंद गरीबों को जरूरी खाद्यान्न,अनाज व अन्य जरूरत की कमी ना होने पाए यह सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. COVID-19 से संबंधित जिलें में पॉजिटिव केस मिलने के बाद विशेष सतर्कता रखने संक्रमण के लक्षण का बेहतर तरीके से योजनाबद्ध स्क्रीनिंग कार्य कराने का निर्देश दिया. जिला में संसाधनों की कमी को पूरा करने का प्रयास सरकार की तरफ से किया जा रहा है उन्होंने डॉक्टरों, नर्सों सहित सभी कोरोना फाइटर का मनोबल बनाए रखने का निर्देश प्रशासन को दिया.

परिसदन भवन में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ सामान्य बैठक के उपरांत मीडिया से रूबरू होते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा COVID-19 से लड़ने में सरकार पूरी तरह से तत्पर है संसाधनों की कमी एवं विपरीत परिस्थिति के बावजूद हमारी सरकार इस महामारी को जनता के सहयोग, भरोसा एवं चिकित्सा कर्मियों की तत्परता से नियंत्रण कर लेने का भरोसा जताया. उन्होंने कहा जनता सजग व सचेत रहे. स्वास्थ्य मंत्रालय के सोशल डिस्टेंसिंग के सिद्धांतों को हर एक झारखण्ड के वासियों को पालन करने की सख्त जरूरत है.

Also Read This: जांच के लिए गये मेडिकल टीम का ताली बजाकर स्वागत

ग्रामीण परिवेश से ज्यादा गहरी आबादी में संक्रमण का खतरा देखते हुए कहा हमें अपनी-अपनी जिम्मेदारी समझ लोगों को भी जागरूक करें. कोरोना महामारी की विषम परिस्थितियों में अस्पताल में सेवा देने वाले चिकित्सक, नर्स, पारा मेडिकल स्टाफ सहित अन्य लोग पुलिस व सामान्य प्रशासन से जुड़े लोगों व मीडिया कर्मियों के कार्यों की सराहना व उत्साह वर्धन करते हुए उनकी मदद करने की अपील की. उन्होंने इस दौरान राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं का जिक्र करते हुए कहा की केंद्र को राज्य में कोरोना से लड़ने के लिए पीपीई, थर्मो स्केनर, एन 95 मार्क्स, वेंटिलेटर, टेस्टिंग किट की कमी को जल्द उपलब्ध कराने की मांग की है साथ ही राज्य में कोरोना लड़ाई से निपटने के लिए विशेष आर्थिक पैकेज देने के लिए केंद्र सरकार पहल करें. मनरेगा मजदूरों का बकाया पैसा, जीएसटी हिस्सेदारी, जरूरी दवाओं के लिए भी मदद करने की मांग रखी, उन्होंने बताया कि लॉक डाउन अवधि बढ़ाने पर सरकार विचार कर रही है परिस्थितियों के आधार पर मुख्यमंत्री निर्णय लेंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जांच के लिए गये मेडिकल टीम का ताली बजाकर स्वागत

Next Post

4 लाख 85 हजार 105 लोगों तक मोदी आहार एवं 86,340 परिवारों तक मोदी राशन पहुंचाया प्रदेश भाजपा ने: प्रदीप वर्मा

Next Post
4 लाख 85 हजार 105 लोगों तक मोदी आहार एवं 86,340 परिवारों तक मोदी राशन पहुंचाया प्रदेश भाजपा ने: प्रदीप वर्मा

4 लाख 85 हजार 105 लोगों तक मोदी आहार एवं 86,340 परिवारों तक मोदी राशन पहुंचाया प्रदेश भाजपा ने: प्रदीप वर्मा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d