हरियाणा: हरियाणा के गृहमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. उन्होंने खुद ट्वीट कर अपने संक्रमित होने की जानकारी दी है. उन्होंने सलाह दी है कि दो लोग भी उनके संपर्क में आए हैं वह सभी अपना कोरोना टेस्ट करवा लें. हैरानी की बात ये है कि उन्होंने कोवैक्सीन परीक्षण में वॉलंटियर के तौर पर खुद को टीका लगवाया था.
गौरतलब है कि अनील वीज उन वॉलंटियर में शामिल थे जिन्होंने भारत बायोटेक की कोवैक्सीन के लिए तीसरे ट्रायल राउंड में डोज ली थी. तीसरे राउंड के लिए अनील वीज ने खुद अपना नाम दिया था. Covaxin के तीसरे चरण का ट्रायल हरियाणा के रोहतक में लगवाया गया था. मंत्री अनिल विज ने वैक्सीन का पहला डोज लिया था.

