जमशेदपुर: राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता बुधवार सुबह रांची आने के पहले स्थानीय मैदान में क्रिकेट खेलते नजर आये. बन्ना गुप्ता ने बल्लेबाजी के साथ ही गेंदबाजी में भी अपना जौहर दिखाया. उनका कहना है कि व्यक्ति को स्वस्थ रखने में खेल काफी सहायक सिद्ध होगा.

