रांची: राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता विधानसभा के सत्र से सीधे मेडिका पहुंचे और कल बदमाशों के गोली से घायल हुए चुंटिया थाना के सब इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र लकड़ा से मिले और उनका कुशलक्षेम पूछा.
इस अवसर पर उन्होंने घटना की जानकारी प्राप्त की और बहादुरी के लिए प्रोत्साहित किया. विधानसभा की पहली पाली की कार्यवाही समाप्तहोने के बाद मंत्री बन्ना गुप्ता उनसे मिलने मेडिका असपताल पहुंचे और उनसे मिलकर कुशलक्षेम पूछा . स्वास्थ्य हौसला अफजाई किया साथ ही बहादुरी के लिए 5000 रुपये और शॉल देकर सम्मानित किया. उन्होंने घायल सब इंस्पेक्टर के परिजनों से मिले और घटना की जानकारी प्राप्त की साथ ही मेडिका प्रबंधन को बेहतर इलाज का निर्देश दिया.
गौरतलब है कि चुंटिया थाना के सब इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र लकड़ा ने कल साहसी हौसले के साथ चैन छिनतई कर भाग रहे बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की इसी क्रम में बदमाशों के गोली का शिकार हो गए, उन्हें इलाज के लिए मेडिका लाया गया जहाँ वे इलाजरत हैं.

