BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने पोलियो ड्रॉप पिलाकर की ‘राज्यस्तरीय पोलियो अभियान’ की शुरुआत

by bnnbharat.com
January 31, 2021
in समाचार
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने पोलियो ड्रॉप पिलाकर की ‘राज्यस्तरीय पोलियो अभियान’ की शुरुआत
Share on FacebookShare on Twitter

राज्य के अंतिम गांव के अंतिम व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण बेहतर इलाज व्यवस्था सुनिश्चित करना सरकार का उद्देश्य: बन्ना गुप्ता

जमशेदपुर: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने रविवार को झारखंड में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत जमशेदपुर में आयोजित कार्यक्रम में 1 साल की बच्ची को दो बूंद जिंदगी की पिलाकर की.

इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों से झारखंड में कोई भी पोलियो का केस नही मिला है जो हमारे लिए गर्व की बात हैं. इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारी बधाई के पात्र हैं.

उन्होंने कहा कि कोरोना के वैश्विक संकट में भी हमारे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, एएनएम जीएनएम बहने पूरी मुश्तैदी और ईमानदारी के साथ इस अभियान को सफल बनाने में लगी हैं.

मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि पल्स पोलियो के चक्र में 0-5 साल के 60.83 लाख बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने का लक्ष्य रखा गया हैं. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राज्य भर में 24334 पोलियो बूथ बनाये गए हैं.

इसके अलावा 48, 669 पोलियो टीम इसके लिए सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. साथ ही 4,861 सुपरवाइजर, 8,832 एएनएम, 40,964 सहिया और 38,340 आंगनबाडी कार्यकर्ता इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य सुदूरवर्ती इलाकों और ग्रामीण इलाकों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना हैं, हमारा लक्ष्य है कि राज्य के अंतिम गांव के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था पहुंचाई जाए. आज राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस के अंतर्गत राज्य में इस महाअभियान की शुरुआत की गई हैं.

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शोतोकान कराटे डो फेडरेशन ऑफ इंडिया का ‘बेल्ट ग्रेडेशन’ सम्पन्न

Next Post

शर्मनाक: युवकों ने महिला से गैंगरेप कर बनाया वीडियो, 300 रुपये में लोगों को बेचा

Next Post
45 साल की विधवा महिला कर्मचारी के साथ 4 दरिंदों ने किया गैंगरेप

शर्मनाक: युवकों ने महिला से गैंगरेप कर बनाया वीडियो, 300 रुपये में लोगों को बेचा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d