नई दिल्ली: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कोरोना को मात दे दी है. वो अब पूरी तरह से ठीक होने के बाद आज से काम पर लौट रहे हैं. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुद इस बात की जानकारी दी है.
उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा है कि हमारे स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन कोरोना को मात देकर ठीक हो गए हैं. वह आज से काम शुरू करेंगे.
अपने ट्वीट में सीएम केजरीवाल ने आगे लिखा है कि वो हमेशा अस्पतालों का दौरा करने और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और रोगियों से मिलने के लिए मैदान पर थे. इसके बाद वो कोरोन संक्रमण का शिकार हो गए. एक महीने के बाद, वह आज वो वापस अपने काम पर लौट रहे हैं. मैं सत्येंद्र का स्वागत करता हूं, मेरी और से बहुत शुभकामनाएं.

