रांची: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने आज राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का पर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े जरूरतमंदों के साथ जमीन पर बैठकर भोजन किया और खुशियां बांटी.
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने भी गरीबों के बीच भोजन और फूड पैकेट तथा राशन सामग्री का वितरण कर राहुल गांधी के जन्मदिन को मनाया.
इधर, प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष गुंजन सिंह की अगुवाई मे राहुल गांधी के जन्मदिन पर कोरोना वारियर्स डॉक्टर्स-नर्स, आंगनबाड़ी सेविका, सफाई कर्मचारी को सम्मानित किया किया गया. इसके साथ ही गरीब जरूतमंदों के बीच खाद्य सामग्री, फल, मास्क, सैनिटाइजर एवं साबुन का भी वितरण किया गया.
रांची के किशोरगंज चैक में अपराह्न 12ः05 बजे नगर निगम सफाई कर्मचारियों को सम्मानित कर खाद्य सामग्री एवं स्वास्थ्य किट वितरण किया. इसके बाद अपराहृन 02ः00 बजे राजधानी के डॉक्टर्स-नर्स, अस्पताल कर्मचारियों एवं अन्य जुड़े कोरोना वारियर्स को भी सम्मानित किया गया.
इस मौके पर झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस (कोविड-19) के फैलाव को रोकने के लिए हमारे डॉक्टर्स-नर्स, सफाई कर्मचारियों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे है. डॉक्टर्स एवं नर्सों ने अपनी जान को जोखिम में डालते हुए कोरोना संक्रमितो मरीजों को ठीक कर रहे है. उनकी इस हौसला को महिला कांग्रेस सलाम करती है. उन्होंने कहा कि अब तक हमारे राज्य में 1919 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए है लेकिन डॉक्टस, नर्स की बेहतर सेवा से आज 1198 लोग स्वस्थ हो गए है. उन्होंने कहा कि सबका सहयोग एवं प्रयास से राज्य स्वस्थ्य एवं समृद्धि की ओर अग्रसर हो रही है.
प्रदेश एवं जिला महिला कांग्रेस सभी जिला मुख्यालयों में गरीब जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री, स्वास्थ्य किट वितरण किया तथा कोरोना वारियर्स को शॉल देकर सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश महिला महासचिव पिंकी सिंह, सचिव पार्वती सिंह, को-ऑर्डिनेटर संगीता टोप्पो, सचिव अनिता सिन्हा, सचिव कंचन चैधरी, प्रखंड अध्यक्ष नीतू देवी, सुशाना, महिमा सिन्हा सहित अन्य महिला कांग्रेस नेत्री शामिल थीं.

