रांची: स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्षा बहन ऋतु रानी सिंह के बेटे ने कल आत्महत्या कर ली. ऐसी घटनाएं मन को व्यथित करती हैं, इस दुख की घड़ी में एक भाई के रूप में बहन ऋतु रानी के साथ हर मुश्किल घड़ी में खड़ा हूं.
बन्ना गुप्ता ने कहा कि ईश्वर इस दुख की घड़ी में पूरे परिवार को शक्ति प्रदान करें. उन्होंने युवाओं से अपील की कि महज एग्जाम में पास और फेल आपके योग्यता को नहीं दर्शाता हैं.
जिंदगी में बहुत से अवसर आएंगे जब आप खुद को साबित कर सकते हैं, बहुत से ऐसे उदाहरण हैं समाज में जिन्होंने अपने जीवन में असफल होने के बाद भी मुकाम हासिल किया हैं.
इसलिए रिजल्ट से डरे नहीं, बल्कि आत्मावलोकन कर फिर से मन लगाकर पढ़ाई करें, सफलता जरूर मिलेगी.

