रांची: 31 अगस्त को कोडरमा के रहने वाले 17 वर्षीय पंचानन पांडे खदान में गिरने से जख्मी हो गये थे.उसके बाद उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया था. 3 सितंबर को वह कोरोना संक्रमित पाये गये थे. 4 सिंतबर को सुबह उसकी मौत हो गयी थी.
बताया जाता हैं कि शव को पोस्टमार्टम हाउस के बाहर रखा गया है, परिजनों ने इसकी जानकारी स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को दी, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने एसडीओ रांची को निर्देश जारी करते हुए कहा कि पार्थिव शरीर की पूरे विधि विधान के साथ अंतिम संस्कार की व्यवस्था सुनिश्चित करें.
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि रिम्स प्रबंधन और जिला प्रशासन आपसी सामंजस्य स्थापित कर ऐसे मामलों पर संवेदनशील होकर कार्यवाई करें ताकि परिजनों को दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े साथ ही दिवंगत शरीर का भी ससम्मान अंतिम संस्कार किया जा सके.

