BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

स्वास्थ्य मंत्री ने रिम्स में नए निदेशक के साथ की बैठक, कहा-गरीबों को उपलब्ध हो बेहतर स्वास्थ्य सेवा

by bnnbharat.com
June 29, 2020
in Uncategorized
स्वास्थ्य मंत्री ने रिम्स में नए निदेशक के साथ की बैठक, कहा-गरीबों को उपलब्ध हो बेहतर स्वास्थ्य सेवा

स्वास्थ्य मंत्री ने रिम्स में नए निदेशक के साथ की बैठक, कहा-गरीबों को उपलब्ध हो बेहतर स्वास्थ्य सेवा

Share on FacebookShare on Twitter

रांची : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता सोमवार को रिम्स  पहुंचे. उन्होंने नव नियुक्त रिम्स डायरेक्टर डॉ मंजू गाड़ी के साथ बैठक की और रिम्स में स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया. इस दौरान रिम्स सुपरिटेंडेंट के साथ विभिन्न विभागों के प्रमुख मौजूद रहे.

मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि रिम्स के इतिहास में पहली बार एक महिला का निदेशक बनना महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. हमारा प्रयास हो कि रिम्स में टीम भावना के साथ कार्य करते हुए गरीबों और जरूरतमंदों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराई जाए. उन्होंने विश्वास जताया है कि रिम्स की स्वास्थ्य सेवा बेहतर होगी और गरीबों और आम जनता को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा.

डायलिसिस केंद्र के लिए नेफ्रोलॉजी विभाग से मांगा प्रस्ताव

स्वास्थ्य मंत्री ने नेफ्रोलॉजी विभाग की प्रमुख डॉ प्रज्ञा पंत से आवश्यक आधारभूत संरचना और सुविधाओं के लिए प्रस्ताव मांगा हैं. उन्होंने कहा है कि रिम्स में ही इसकी समुचित व्यवस्था हो इसके लिए व्यापक सुधार और बदलाव के संबंधित विस्तृत विवरण का प्रस्ताव भेजे.

भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेंगे, जांच कर कड़ी कार्यवाई करेंगे

मंत्री ने कहा कि उन्हें विभिन्न माध्यमों और जांच रिपोर्ट के माध्यम से अनियमितता की जानकारी प्राप्त हुई है. सभी जांच रिपोर्ट को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक दिशा निर्देश मांगा जाएगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई     करेंगे चाहे वो कोई भी हो. उन्होंने स्पष्ट किया है कि स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी.

रिम्स में होने वाले सभी टेंडर प्रक्रिया पारदर्शी हो

स्वास्थ्य मंत्री ने निदेशक डॉ मंजू गाड़ी को स्पष्ट निर्देश दिया है कि सभी प्रकार के टैंडर की प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ पूरी किये जायें. उन्होंने बताया कि टेंडर प्रकाशित करने से लेकर टेंडर निर्गत करने की प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाये।

नियुक्ति संबंधित विवादों का शीघ्रता से निपटारा हो

बन्ना गुप्ता ने कहा कि नियुक्ति संबंधित सभी विवादों का अध्ययन विभाग कर रही हैं और जल्द ही सारे विसंगतियों को दूर कर इसमें फैसला लिया जाएगा.

रिम्स को देश का बेहतर संस्था बनाना सपना

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि रिम्स में बेहतर करने की क्षमता हैं, यहाँ के चिकित्सक अच्छे हैं, जरूरी हैं कि एक सकारात्मक वातावरण के साथ टीम भावना की जिससे रिम्स देश के बेहतर संस्थानों में से एक बनें और यहाँ जरूरतमंदों और गरीबों को बेहतर इलाज मिल सकें.

रिम्स के एडिशनल डायरेक्टर ने की स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात

रिम्स के एडिशनल डायरेक्टर छवि रंजन ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से मुलाकात की, इस अवसर पर रिम्स के बेहतरी के लिए उनसे चर्चा की गई.

इस अवसर पर  सुपरिटेंडेंट डॉ विवेक कश्यप, डॉ नीतीश, डॉ प्रभात, नेफ्रोलॉजी की प्रमुख डॉ प्रज्ञा पंत और विभिन्न विभागों के प्रमुख सहित अन्य उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Covid-19: 31 जुलाई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

Next Post

नियुक्ति घोटाले के आरोपी को रिम्स का निदेशक बनाने वाले भ्रष्टाचार के खिलाफ बहा रहे घड़ियाली आंसू…आदित्य साहू

Next Post
नियुक्ति घोटाले के आरोपी को रिम्स का निदेशक बनाने वाले भ्रष्टाचार के खिलाफ बहा रहे घड़ियाली आंसू…आदित्य साहू

नियुक्ति घोटाले के आरोपी को रिम्स का निदेशक बनाने वाले भ्रष्टाचार के खिलाफ बहा रहे घड़ियाली आंसू...आदित्य साहू

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d