BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result

सड़क दुर्घटना के पीड़ितों से मिले स्वास्थ्य मंत्री, रिम्स प्रबंधन को दिया बेहतर इलाज के निर्देश

by bnnbharat.com
March 13, 2020
in Uncategorized
सड़क दुर्घटना के पीड़ितों से मिले स्वास्थ्य मंत्री, रिम्स प्रबंधन को दिया बेहतर इलाज के निर्देश

सड़क दुर्घटना के पीड़ितों से मिले स्वास्थ्य मंत्री, रिम्स प्रबंधन को दिया बेहतर इलाज के निर्देश

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: बुंडू थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार से यात्री बस ने सड़क पर पहले से खड़े ट्रक में टक्कर मार दी. दुर्घटना में 10 वर्षीय कशिश कुमारी सहित दो लोगों की मौत हो गयी. मृतक की पहचान गणौरी यादव के रुप में की गयी है. दुर्घटना में 12 यात्री घायल हैं.

आपको बता दें कि शुक्रवार अहले सुबह पावापुरी यात्री बस बिहारशरीफ से टाटा की ओर जा रही थी. उस दौरान रांची-टाटा मार्ग पर पहले से सड़क किनारे एक ट्रक खड़ी थी. यात्री बस की रफ्तार तेज होने के कारण ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और अनुमंडलीय अस्पताल के सामने खड़ी ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में गणौरी यादव की मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया. जहां से सभी को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया. जहां ले जाने के दौरान कशिश कुमारी की मौत हो गई.

बस में सवार मृत बच्ची की मां संगीता साहू, पिता सपना साहू और दो भाई आदित्य साहू, अंश साहू भी गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता विधानसभा से निकलकर तुरंत रिम्स पहुंचे और पीड़ित लोगों से मिले, साथ ही उन्होंने रिम्स के निदेशक को सभी के बेहतर इलाज के लिए निर्देश दिए. वहीं स्वास्थ्य मंत्री ने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.

बताया जा रहा है मृतक बच्ची के परिजन जमशेदपुर के मानगो का रहने वाले हैं. अन्य घायलों में बंसती देवी, रूही देवी, सुहानी कुमारी, सरिता देवी और छोटी कुमारी सहित अन्य शामिल हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना को लेकर अभिभावक संघ की सरकार से मांग, एहतियात के तौर पर दिया जाए अवकाश

Next Post

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ताला तोड़कर चोरी के मामले का पुलिस ने किया खुलासा

Next Post
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ताला तोड़कर चोरी के मामले का पुलिस ने किया खुलासा

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ताला तोड़कर चोरी के मामले का पुलिस ने किया खुलासा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d