रांची. खूंटी में नर्सिंग इंस्टिट्यूट के छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के मामले पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने संज्ञान लिया है और इस मामले में जिले के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया है.
खूंटी के तिरला स्थित होंडा एनजीओ के नर्सिंग इंस्टिट्यूट के छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के मामले पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने संज्ञान लिया है.
उन्होंने ट्विटर पर डीसी और एसपी को जांच का दिया आदेश देते हुए उचित कार्यवाई करने का निर्देश दिया हैं.

