रांची: राजधानी रांची की डॉ रितिका और डॉ निशांत पाठक की आज मैरेज एनिवर्सरी है. दोनों बुधवार ही 7 दिन की ड्यूटी खत्म कर 14 दिन के क्वारेन्टीन में चले गए है. इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने दोनों दंपत्ति को फोन कर वैवाहिक वर्षगांठ की बधाई दी और उनके योगदान की सराहना कर हौसला अफजाई की.
बन्ना गुप्ता ने कहा कि ऐसे ही कोरोना योद्धाओं से हम कोरोना पर विजय प्राप्त करेंगे. स्वास्थ्य मंत्री ने दोनों को फोन में बधाई देकर शुभकामनाएं दी और अपनी ओर से केक भी भिजवाया.

