New Delhi:- टीकाकरण अभियान के पहले दिन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने देशभर के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात की. इस दौरान डॉ. हर्षवर्धन ने कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में कोविड-19 वैक्सीन को संजीवनी बताया. उन्होंने कहा, आज का दिन शायद पिछले एक साल में हम सभी के लिए जबरदस्त राहत का दिन है. आज विश्व के सबसे बड़े टीककरण अभियान की शुरुआत की गई है.

