रांची: राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता आज दोपहर 1 बजे झारखंड एड्स कंट्रोल सोसाइटी द्वारा आयोजित विश्व एड्स दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. रांची के सदर अस्पताल के पीछे स्थित सोसइटी के कांफ्रेंस हॉल में यह कार्यक्रम आयेजित किया जा रहा है.
गौरतलब है विश्व एड्स दिवस एकवायर्ड इम्यूनों डिफिसियेंसी सिंड्रोम-एड्स के बारे में जागरुकता पैदा करने के लिए यह दिन मनाया जाता है. इस वर्ष के एड्स दिवस का विषय है- उन्नंत और कारगर ढ़ंग से एच.आई.वी. एड्स महामारी का समापन. यह दिन लोगों को एच.आई.वी. के खिलाफ एकजुट होने और इस वायरस के साथ रह रहे लोगों की मदद करने के लिए प्रेरित करता है.
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि एच.आई.वी. का वैश्विक संकट समाप्त नहीं हुआ है और कोविड-19 महामारी के दौरान इसके बढ़ने की आंशका है. वर्ष 2019 में विश्वभर में तीन करोड 80 लाख लोग एच.आई.वी. से संक्रमित थे.

