जमशेदपुर: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल से मरीजों का लोड कम करने को लेकर शोमवार को जिले के सिवल सर्जन महेश्वरी प्रसाद और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर साफ शब्दों ने निर्देश जारी कर दिया है कि शहर और आसपास के ईलाकों के जितने भी सरकारी स्वास्थ केंद्र हैं, उनमें जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं और दवाईयां मुहैया कराई जाए, ताकि गंभीर रूप से बीमार और घायलों को ही एमजीएम अस्पताल पर निर्भर रहना पड़े.
वैसे मंत्री बैठक के तुरंत बाद रांची के लिए रवाना हो गए. मंत्री से एमजीएम प्रभारी राजेश बहादुर ने इसकी जानकारी दी. आपको बता दें कि पूरे कोल्हान प्रमंडल में 243 उप स्वास्थ्य केंद्र और 12 स्वास्थ्य केंद्र, जबकि पांच सदर अस्पताल भी है. लेकिन सभी अस्पतालों का बुरा हाल है.
वैसे मंत्री के निर्देश का अगर पालन होता है, तो निश्चित तौर पर आनेवाले दिनों में इसका असर एमजीएम अस्पताल में देखने को मिल सकता है.

