BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गर्भवती महिलाओं एवं नवजात के स्वास्थ्य की होगी बेहतर जांच: उपायुक्त

by bnnbharat.com
September 14, 2020
in समाचार
किसी भी कीमत पर इलाज के लिए मना न करें: उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

सीएचसी नामकुम में उपायुक्त ने किया वितरण

रांची जिलान्तर्गत सभी सीएचसी केंद्रों पर एएनएम को दिया जाएगा डिजिटल एएनसी किट

बीपीसीएल के सीएसआर मद के सहयोग से कराया जा रहा है उपलब्ध

एसपिरेशनल डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम के तहत किया जा रहा है किट का वितरण

रांची: सोमवार को उपायुक्त रांची छवि रंजन ने सीएचसी नामकुम का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम के तहत एएनएम के बीच डिजिटल एएनसी किट का वितरण किया. साथ ही डिजिटल एएनसी किट के संबंध में जारी ट्रेनिंग का भी जायजा लिया.

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के सीएसआर मद के सहयोग से रांची जिला के सभी सीएचसी केंद्रों पर एएनएम के बीच डिजिटल एएनसी किट का वितरण किया जा रहा है. इसके तहत सभी केंद्रों पर एएनएम को किट के इस्तेमाल संबंधी ट्रेनिंग भी दी जा रही है.

सोमवार को उपायुक्त छवि रंजन ने नामकुम सीएचसी में चल रही ट्रेनिंग का जायजा लिया. साथ ही, इस दौरान उन्होंने एएनएम के बीच किट का वितरण भी किया. उन्होंने कहा, “जिला प्रशासन द्वारा आमजनों को हर तरह की स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा है. इसी के तहत गर्भवती महिलाओं एवं नवजात के स्वास्थ्य जांच हेतु एएनसी किट का वितरण किया जा रहा है. ताकि सुदूरवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की भी समय – समय पर एएनसी जांच हो सके.”

उपस्थित सभी एएनएम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं सुदूरवर्ती क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच हो सके इसमें आप सभी एएनएम का महत्वपूर्ण योगदान है. आपके सहयोग से हम जन – जन तक सुविधाओं का लाभ पहुंचा सकते हैं.

आपको जो किट उपलब्ध करवाया जा रहा है इसके उपयोग करने के तरीकों को ठीक से सीख लें. आपके क्षेत्र में जितनी भी गर्भवती महिलाओं ने अपना पंजीकरण करवाया है उनके चार एएनसी जांच करवाना सुनिश्चित करें. इससे न सिर्फ गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार करने में सहयोग मिलेगा बल्कि नवजात के भी स्वास्थ्य का ध्यान रखा जा सकेगा.

किट में क्या है

-सभी एएनएम को एक बैग में किट दिया जा रहा है.

– एडल्ट वेइंग मशीन

-इन्फैंट वेइंग मशीन

-डिजिटल हीमोग्लोबिनोमीटर

-डिजिटल बीपी मॉनिटर

-फटल डॉप्लर दिया जा रहा है. एडल्ट मशीन का इस्तेमाल जहां गर्भवती महिलाओं का वजन मापने हेतु दिया जा रहा है. वहीं नवजात शिशुओं का वजन मापने हेतु इन्फैंट वेइंग मशीन दिया जा रहा है.

इसके अतिरिक्त किट में गर्भवती महिलाओं के हीमोग्लोबीन जांच हेतु डिजिटल हीमोग्लोबिनोमीटर दिया गया है. जिससे कि एनीमिया की शिकार गर्भवती महिलाओं की जांच समय रहते पूरी कर ली जाए और उनके खान-पान में जरूरी सुधार  किया जा सके.

साथ ही, ब्लड प्रेशर मापने हेतु डिजिटल बीपी मॉनिटर दिया गया है. इन सबके अलावे किट में एक फटल डॉप्लर दिया गया है. जिसके जरिए पेट में पल रहे बच्चे की धड़कन डीजिटल माध्यम से जांच की जा सकती है.

ट्रेनिंग के दौरान बीडीओ नामकुम, सीओ नामकुम, एमओआईसी नामकुम डॉ नीलम सहित इस पूरे प्रॉजेक्ट को को-ऑर्डिनेट कर रही एडीएफ पूजा उपस्थित थीं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हटिया सरकारी गेस्ट हाउस का एनडीसी ने किया निरीक्षण

Next Post

मोदी सरकार के तीन ‘काले’ अध्यादेश किसान-खेतिहर मजदूर पर घातक प्रहार है: राहुल गांधी

Next Post
राहुल गांधी ने कहा, महिला सैन्य अधिकारियों पर सरकार की दलील हर महिला का अपमान

मोदी सरकार के तीन 'काले' अध्यादेश किसान-खेतिहर मजदूर पर घातक प्रहार है: राहुल गांधी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d