BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना काल में हेल्थ वर्कर्स ने किया सराहनीय कार्य: CM योगी

by bnnbharat.com
January 31, 2021
in समाचार
‘एक जिला एक उत्पाद’ से जोड़ा जाए श्रमिकों को, उपलब्ध हो रोजगार: CM योगी
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ: पूरे देश में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हो चुकी है. उत्तर प्रदेश में खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अभियान की शुरुआत करते हुए झलकारी बाई महिला अस्पताल पहुंचे. सीएम ने यहां खुद 10 बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाकर अभियान की शुरुआत की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने टीम वर्क के साथ काम करने वाले हेल्थ वर्कर्स को बधाई और धन्यवाद दिया.

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही कैसे बच्चे के पूरे भविष्य को खराब कर सकती है ये पोलियो के मामलों में पहले देखने को मिले हैं. भारत ने जिस तरह से पोलियो के खिलाफ अभियान चलाया वो पूरी दुनिया के लिए उदाहरण है. सीएम ने कहा कि भारत 2014 में ही पोलियो मुक्त हो चुका है लेकिन पाकिस्तान, अफगानिस्तान में अभी भी मामले सामने आते हैं इसलिए यहां के बच्चे संक्रमित ना हो जाएं इसलिए ये अभियान चलाया जा रहा.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ तौर पर कहा कि पहले लोग उत्तर प्रदेश के बारे में कहते थे कि यहां हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर ठीक नहीं है इसलिए यहां स्वस्थ रहना कठिन है. धन्यवाद दूंगा यहां के हेल्थ वर्कर्स का जिन्होंने एक वर्ष में कड़ी मेहनत की है. सीएम ने कहा कि हमारा हेल्थ स्ट्रक्चर कैसा भी रहा हो लेकिन आत्मबल और दृढ़ इच्छाशक्ति से हमें प्रेरणा मिली.

सीएम योगी ने कहा कि आज यूपी का कोई भी जिला ऐसा नहीं है जहां 10 वेंटिलेटर ना हो. वहीं, कोरोना काल में हेल्थ वर्कर्स ने जो सराहनीय कार्य किए उसके लिए मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई देते हुए कहा की दिल्ली की आबादी पौने 2 करोड़ है लेकिन वहां साढ़े 10 हजार लोगों की मौत हो गई. उत्तर प्रदेश की 24 करोड़ आबादी है यहां साढ़े 8 हजार मौतें हुईं. हम मौत के आंकड़ों को इससे नहीं जोड़ सकते, लेकिन सामूहिक प्रयास से टीम वर्क के साथ जिस तरह हमने इसे रोकने का काम किया उसका परिणाम सबके सामने है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शर्मनाक: युवकों ने महिला से गैंगरेप कर बनाया वीडियो, 300 रुपये में लोगों को बेचा

Next Post

मौसम विभाग की कड़ी चेतावनी, हर तरफ होगा पानी ही पानी

Next Post
जिले में अब तक 175 मि.मी औसत वर्षा दर्ज, 24 घंटे में 18.50 मि.मी औसत वर्षा

मौसम विभाग की कड़ी चेतावनी, हर तरफ होगा पानी ही पानी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d