BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मांग पुरी होने पर स्वास्थ्यकर्मियों ने चंद्रप्रकाश चौधरी के प्रति जताया आभार

by bnnbharat.com
February 15, 2021
in समाचार
मांग पुरी होने पर स्वास्थ्यकर्मियों ने चंद्रप्रकाश चौधरी के प्रति जताया आभार
Share on FacebookShare on Twitter

रामगढ़:- आउटसोर्सिंग एजेंसी द्वारा नियुक्त स्वास्थ्यकर्मियों को पुनः बहाल करने के सरकार के आदेश के उपरांत  आजसू छात्र संघ व आउटसोर्सिंग एजेंसी द्वारा  नियुक्त स्वास्थ्यकर्मियों के द्वारा पटेल छात्रावास रामगढ़ में आभार समारोह आयोजित किया गया. समारोह में बतौर मुख्य अतिथि गिरिडीह सांसद  चंद्रप्रकाश चौधरी व विशिष्ट अतिथि आजसू छात्र संघ के प्रदेश जिला सचिव अरविंद महतो, जिला सह सचिव पंकज वर्णवाल, जिला संगठन सचिव राजकुमार महतो, रामगढ़ प्रख़ंड अध्यक्ष बबलू करमाली उपस्थित हुए. कार्यक्रम की अध्यक्षता विभावि प्रभारी राजेश कुमार महतो ने किया. कार्यक्रम में उपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों को संबोधित करते हुए गिरिडीह सांसद श्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि आजसू पार्टी व आजसू छात्र संघ सदैव दीन-दुखियों व जरुरतमंदों के साथ खड़ी है.आप सभी की एकजुटता और संघर्ष का परिणाम है कि झारखंड सरकार ने पुरे सूबे में आउटसोर्सिंग द्वारा नियुक्त चार हजार स्वास्थ्यकर्मियों को पुनः बहाल करने का निर्णय लिया है. उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों से एकजुट होने की बात कही साथ ही उनके बेहतर भविष्य को लेकर आजसू पार्टी के तत्पर होने की बात कही. उन्होंने आंदोलन के सफल होने पर आजसू छात्र संघ पदाधिकारियों व आउटसोर्सिंग एजेंसी द्वारा नियुक्त स्वास्थ्यकर्मियों को बधाई दी. वहीं राजेश कुमार महतो ने कहा कि आंदोलन और आंदोलन की सफलता गिरिडीह सांसद श्री चंद्रप्रकाश चौधरी व समाजसेवी श्रीमती सुनीता चौधरी के सहयोग, समर्थन और निर्देशन से संभव हुआ. आजसू छात्र संघ छात्र हित व जनसरोकार कार्यों के प्रति संकल्पित है. उन्होंने भविष्य में स्वास्थ्यकर्मियों के साथ हर पल उनके हक़ और अधिकार में आजसू छात्र संघ की प्रतिबद्धता की बात कही. आभार समारोह में मुख्य रूप से,करण कुमार महतो,विभावि सचिव सुबीन तिवारी, उपाध्यक्ष अनुराग भारद्वाज, उपाध्यक्ष मनोज कुमार, रामगढ़ कॉलेज अध्यक्ष नीतीश निराला, खेमलाल महतो,छोटेलाल महतो,गोला  आजसू छात्र संघ प्रख़ंड अध्यक्ष रविन्द्र कुमार महतो, कार्यकारी अध्यक्ष विशु रजवार,कुंदन कुमार, आउटसोर्सिंग स्वास्थ्यकर्मी जिला अध्यक्ष दीपक पटेल, योगेन्द्र गंझू,करमु महतो, ललिता कुमारी,मोहनी देवी,टेकलाल महतो, नागेश्वर कुमार, पुर्णिमा कुमारी,प्रदीप कुमार,बंधु ठाकुर, रोहित सिंह,सोनाली देवी, मुकेश कुमार,लोचनी देवी,पूनम देवी,पुष्पा लिंडा, सुरेन्द्र महतो,अरविंद कुमार, राजकुमार राम, अश्विनी कुमार, आदि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

एचईसी सेवानिवृत कर्मचारी संघ ने संजय सेठ का एयरपोर्ट पर किया स्वागत

Next Post

नागपुरी फिल्म ”सिक्का“ के आडिशन में कलाकारों का चयन

Next Post

नागपुरी फिल्म ”सिक्का“ के आडिशन में कलाकारों का चयन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d