BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कांग्रेस विधायक इरफान के मामले की सुनवाई कल

by bnnbharat.com
August 20, 2020
in समाचार
प्रधानमंत्री को झारखंड के कोयला-सोना से प्यार है, झारखंडियों से नहीं : डॉ इरफान
Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी के विरूद्ध कल रांची में विशेष अदालत में आपराधिक मामले पर सुनवाई करेगी. सांसद और विधायकों के लिये बनी विशेष अदालत में अब मामले की सुनवाई कल यानि शुक्रवार को होनी है. एजेसी दिनेश कुमार की अदालत में विधायक इरफान अंसारी के विरूद्ध कल होनेवाली सुनवाई में धारा 153ए, 295 ए, 354 ए, 500,509,505 के तहत मामला दर्ज कराया गया है. इरफान अंसारी के विरूद्ध योग शिक्षिका राफिया नाज ने मामला दर्ज कराया है. डोरंडा की योग शिक्षिका राफिया नाज ने कल ही न्यायिक दंडाधिकारी एके गुडिया की अदालत में जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी के खिलाफ मानहानि का शिकायतवाद दर्ज कराया था जिसकी सुनवाई आज होनी थी. इस मामले को आज विशेष न्यायालय में ट्रांसफर कर दिया गया है. विधायक पर स्त्री लज्जा भंग करने, धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने, जान बूझ कर अपमानित करने का आरोप लगाया गया है. पिछले महीने ही योग शिक्षिका ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि योग शिक्षा देना परेशानी का कारण बन गया है. आए दिन जान मारने की धमकी मिलती है. इससे वह काफी भयभीत हैं. पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी भी राज्य सरकार से योग शिक्षिका को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की थी. राफिया नाज बाबा रामदेव के संगठन से जुड़कर योगा बियोंड रिलीजन नामक संस्था चलाती हैं. राफिया नाज की ओर से शिकायतवाद में कहा गया है कि एक न्यूज चैनल को दिये इंटरव्यू में इरफान अंसारी ने उसके पहनावा को धर्म के खिलाफ बताया है. उन्होंने यहां तक कहा कि इस प्रकार का कपड़ा पहनकर वह अंग प्रदर्शन करती है. उसके इस कृत्य से समाज की अन्य लड़कियों पर गलत असर हो रहा है. फतबा भी जारी किए गए. घर पर हमला हुआ. इसकी सूचना जब डीजीपी को दी तो उन्होंने फटकार लगाते हुए फोन काट दिया. विधायक के प्रभाव के कारण पुलिस ने केस दर्ज करने से मना कर दिया. इसके बाद कोर्ट में शिकायतवाद दर्ज करानी पड़ी. मुखर संवाद से बातचीत बातचीत करते हुए राफिया नाज ने कहा है कि विधायक इरफान अंसारी ने पूरे देश की महिलाओं का अपमान किया है और भारतीय संस्कृति को भी बदनाम करने का काम किया है. महिलाओं के इस अपमान को समाज माफ नहीं कर सकता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पलामू में चार सड़क लुटेरे गिरफ्तार

Next Post

कम सदस्य वाले समितियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए निर्वाचन कराने का निदेश

Next Post
ससमय योजनाओं को पूर्ण करना सुनिश्चित करें सभी कार्यपालक अभियंता: उपायुक्त

कम सदस्य वाले समितियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए निर्वाचन कराने का निदेश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d