BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लोकेश चौधरी की जमानत याचिका पर सुनवाई 17 मार्च को

by bnnbharat.com
March 12, 2021
in समाचार
लोकेश चौधरी की जमानत याचिका पर सुनवाई 17 मार्च को
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: अग्रवाल बंधु हत्याकांड के मुख्य आरोपित लोकेश चौधरी की जमानत याचिका पर शुक्रवार को अपर न्यायायुक्त विशाल श्रीवास्तव की अदालत में सुनवाई हुई. बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने अदालत से मूल दस्तावेज के साथ जमानत याचिका पर बहस के लिए समय देने का आग्रह किया. कोर्ट ने इसे स्वीकार करते हुए जमानत पर सुनवाई के लिए 17 मार्च की तिथि निर्धारित की है.

गौरतलब है कि दोनों भाई हेमंत अग्रवाल और महेंद्र अग्रवाल की हत्या 06 मार्च, 2019 को अशोक नगर स्थित एक न्यूज चैनल के बंद कार्यालय में गोली मार कर की गयी थी. हत्या का मुख्य आरोपित लोकेश चौधरी ने बीते 09 दिसम्बर को कोर्ट में सरेंडर किया था. लंबे समय से वह रांची पुलिस को चकमा देकर फरार था. इस मामले में फिलहाल एमके सिंह अब भी पुलिस गिरफ्त से दूर है.

अग्रवाल बंधु हत्याकांड में पांच लोगों को आरोपित बनाया गया था, जिसमें चार आरोपित जेल में हैं. दो दिन बाद आठ मार्च को पहले पुलिस ने लोकेश चौधरी के ड्राइवर शंकर को गिरफ्तार किया था. फिर बॉडीगार्ड सुनील सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जबकि एक अन्य बॉडीगार्ड धर्मेंद्र तिवारी ने कोर्ट में सरेंडर किया था. दोनों बॉडीगार्ड ने खुलासा किया था कि पैसे को लेकर दोनों भाइयों की हत्या लोकेश चौधरी एवं एमके सिंह ने की थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

धक्कामुक्की में छत से गिरने से हुई थी लिफ्टमैन की मौत, एक गिरफ्तार

Next Post

जेएमएम पश्चिम बंगाल में नहीं लड़ेगा चुनाव, टीएमसी को समर्थन

Next Post
जेएमएम  पश्चिम बंगाल में नहीं लड़ेगा चुनाव, टीएमसी को समर्थन

जेएमएम पश्चिम बंगाल में नहीं लड़ेगा चुनाव, टीएमसी को समर्थन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d