BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लॉक डाउन को लेकर सख्त हुए सीओ, थोड़ी नरमी के साथ बेलगामो को दिखाई गर्मी

by bnnbharat.com
March 25, 2020
in Uncategorized
लॉक डाउन को लेकर सख्त हुए सीओ, थोड़ी नरमी के साथ बेलगामो को दिखाई गर्मी

लॉक डाउन को लेकर सख्त हुए सीओ, थोड़ी नरमी के साथ बेलगामो को दिखाई गर्मी

Share on FacebookShare on Twitter

चतरा: झारखंड में सरकार ने लॉक डाउन सिस्टम लागू कर दिया है. ऐसी स्थिति में सभी लोग अपने घरों में रहें और बाजार को शीघ्र खाली कर दें. ऐसे में सरकार के निर्देश पर कानून का अनुपालन कराने को ले जिला प्रशासन सख्त हो गया है. स्थानीय प्रशासन के द्वारा लाउड स्पीकर के माध्यम से सूचना दिए जाने के बाद बाजार खाली हो गया है. सिर्फ आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी करने वाले छिटपुट लोगों को ही घरों से बाहर निकलने की अनुमति दी जा रही है.

Also Read This:  सेंट्रल जेल सागर में बन रहे हैं 40 हजार मास्क

वैसे तो लॉक डाउन की अधिकारिक घोषणा रविवार को देर शाम ही सरकार के द्वारा कर दी गई थी लेकिन सभी लोग लॉक डाउन से वाकिफ नहीं हो पाए थे. लिहाजा प्रशासन ने लाउड स्पीकर के माध्यम से लोगों को लॉक डाउन की सूचना देने की तरकीब अपनाई. सरकारी गाड़ी पर लाउडस्पीकर लगाया गया. फिर उसके माध्यम से क्षेत्र में घूम-घूम कर लोगों को लॉक डाउन की सूचना दी गई. खासकर भीड़भाड़ वाले बाजार क्षेत्र में प्रशासन के अधिकारी रुक कर लोगों को सूचना देते दिखे. स्थानीय प्रशासन की तरकीब काम भी आई. सूचना सुनने के बाद बाजार से भीड़ फटने लगी. देखते देखते बाजार खाली नजर आने लगा. लोग बाजार छोड़ घरों की ओर कुच कर गए.

Also Read This: कालाबाजारी: पुलिस ने किया 1 करोड़ रुपये का मास्क जब्त

थोड़ी नरमी थोड़ी गर्मी

सरकार के निर्देशों का अनुपालन कराने को ले ईटखोरी अंचलाधिकारी बैद्यनाथ कामती खुद सड़क पर उतर गए. इस दौरान जहां वे सड़कों पर बिना काम घरों से बाहर निकलने वालों को घरों में रहने की चेतावनी देते नजर आए वहीं दूसरी ओर सरकार के निर्देशो को ठेंगा दिखाने वाले दुकानदारों पर सख्ती भी दिखाई. उन्होंने बताया कि लॉक डाउन को लेकर स्थानीय प्रशासन काफी मुस्तैद है. सरकार के इस फैसले के आलोक में जो चीजें प्रतिबंधित की गई है उन्हें किसी भी हाल में खुलने नहीं दिया जाएगा. सूचना के बावजूद अगर कोई प्रतिबंधित प्रतिष्ठान खोलता है तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सेंट्रल जेल सागर में बन रहे हैं 40 हजार मास्क

Next Post

कोरोना की वजह से केंद्र का बड़ा फैसला, NPR अनिश्चितकाल तक स्थगित

Next Post
कोरोना की वजह से केंद्र का बड़ा फैसला, NPR अनिश्चितकाल तक स्थगित

कोरोना की वजह से केंद्र का बड़ा फैसला, NPR अनिश्चितकाल तक स्थगित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d