BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कंटेनर और स्कॉर्पियो में भीषण टक्कर, 9 की मौत

by bnnbharat.com
June 6, 2020
in समाचार
कंटेनर और स्कॉर्पियो में भीषण टक्कर, 9 की मौत
Share on FacebookShare on Twitter

यूपी: प्रतापगढ़ जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव में वाराणसी-लखनऊ हाई-वे पर कंटेनर और स्कॉर्पियो में आमने-सामने भिड़ंत हो गई. इस भीषण हादसे में पति-पत्नी सहित नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया.

घटना के बाद कंटेनर छोड़कर चालक, खलासी भाग निकले. सीएम योगी आदित्यनाथ हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों को समुचित इलाज का निर्देश दिया है.

बिहार प्रदेश के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के गोसाईपुर गांव निवासी नंदलाल पासवान (45) पुत्र लाल मोहन पासवान राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी के इंडस्ट्रीयल एरिया में एमटेक इंडिया लिमिटेड में काम करते थे. उनकी बेटी पूजा का 30 जून को गौना जाना है. उसी में शामिल होने के लिए वह स्कार्पियो से घर जा रहे थे.

साथ में भतीजा बंटी (22) पुत्र भोला पासवान और परिचित चितरंजन कुशवाहा (48) पुत्र सूर्यदयाल सिंह कुशवाहा निवासी बड़ा कोरियम थाना व जिला अरवल बिहार, चितरंजन की पत्नी बदू देवी (44), बेटी कोमल कुमारी (12) एवं नीतीश कुमार (23) पुत्र परमानंद सिंह निवासी रूम-9 सुखबीर कालोनी, भिवाड़ी, अलवर राजस्थान थे. स्कार्पियो धर्मेंद्र थारीवाल (41) पुत्र रोहतास सिंह निवासी रंगला राठीवास, मेवात, हरियाणा चला रहा था.

यह लोग शुक्रवार को भोर में साढ़े पांच बजे नवाबगंज थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव के पास पहुंचे थे कि तभी सामने से आ रहे कंटेनर से भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि नंदलाल, चितरंजन, बदू देवी, कोमल कुमारी, नीतीश कुमार, धर्मेंद्र कुमार सहित नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बंटी गंभीर रूप से घायल हो गया.

हादसे की सूचना मिलने पर सीओ कुंडा राधेश्याम, एसडीएम जलराजन चौधरी एवं एसओ आशुतोष त्रिपाठी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने स्कार्पियो में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास किया, लेकिन स्कार्पियो इस कदर चिपक गई थी कि गेट खुल नहीं रहा था.

गैस कटर मंगाकर स्कॉर्पियो के गेट को कटवाया गया और फिर सभी नौ शवों को बाहर निकाला गया. जबकि गंभीर रूप से घायल बंटी को एनटीपीसी हास्पिटल ऊंचाहार भेजा गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया. सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. एएसपी पश्चिमी दिनेश द्विवेदी ने घटनास्थल का जायजा लिया.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चिराग पासवान की हालत जवानी के आडवाणी जैसी हो गयी है: तेजस्वी यादव

Next Post

अपराधियों की कुंडली हो रही तैयार, यमुनापार से होगा अवैध कारोबार का सफाया

Next Post
अपराधियों की कुंडली हो रही तैयार, यमुनापार से होगा अवैध कारोबार का सफाया

अपराधियों की कुंडली हो रही तैयार, यमुनापार से होगा अवैध कारोबार का सफाया

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d