BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भारी बारिश में कांडी प्रखंड में भारी क्षति, कई घर गिरे

by bnnbharat.com
September 28, 2019
in समाचार
भारी बारिश में कांडी प्रखंड में भारी क्षति, कई घर गिरे

Heavy damage in Kandi block due to heavy rain, many houses fell

Share on FacebookShare on Twitter

गढ़वा/कांडी: तीन दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. बारिश के पानी भरी नुकसान हुआ है. प्रखंड की कई नदियां उफान पर हैं. पंडी नदी में आई बाढ़ से मां सतबहिनी मंदिर समेत मंदिर में जाने वाले पहुंच पुल में बाढ़ का पानी भर गया है. इस नदी के पानी से अमडीहा, जमुआ, भिलमा, अमस्था टोला आदि गांव भी प्रभावित हुए हैं.

बारो नदी का पानी उत्क्रमित प्रा. विद्यालय कुरकुट्टा में घुस गया है. कुरकुट्टा दोहर, देकुरा दोहर, मोखापी दोहर में भी लबालब पानी भर गया है. कांडी से होकर गुजरने वाली ओलमा नदी के पानी से भी नुकसान की खबर है. कांडी स्थित ठाकुर मुहल्ला में कई घरों में पानी घुसने की खबर है.

स्कूलों और घरो में घुसा  पानी

भारी बारिश से अधौरा गांव में रात के पौने तीन बजे पुतुल लाल व सरजुन मिंया का मकान गिर गया. वहीं घरों के अंदर सोए हुए चार सदस्य को चोट लगने की सूचना है. इसी गांव के कामेश्वर ठाकुर व स्व गोपाल राम के घर में तीन फीट पानी भरा है. बड़े आहर इमलिया का पानी तेलियाबांध तक पहुंच गया है. अधौरा देवी धाम के आगे की सड़क के ऊपर से पानी बह बह रहा है.

वर्षा का पानी उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय हरिजन टोला अधौरा व उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय तेलिया निजामत में भी भर गया है. वहीं मंडरा गांव में बारिश के पानी से शिवदेनी बैठा का घर गिर गया है. राणाडीह गांव के ब्रजमोहन पाण्डेय व मनोज पाण्डेय घर में भी पानी भर गया है, इन घरों से मुखिया कृष्णा दास द्वारा डीजल पम्प लगावाकर पानी निकलवाया जा रहा है. वहीं बहेरवा, रतमगढ़ सहित अन्य गांवों में भी नुकसान की खबर है.प्रमुख प्रतिनिधि सह झामुमो नेता पिंकू पाण्डेय ने बताया कि प्रखंड में हुए नुकसान का सर्वे कराकर लोगों को उचित मुआवजा दिलवाया जायेगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अम्बेडकर रीजेंट ऑक्सफोर्ड स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

Next Post

मुंबई पुलिस को भाया OnePlus 7T, बना दिया ट्रैफिक लाइट

Next Post
मुंबई पुलिस को भाया OnePlus 7T, बना दिया ट्रैफिक लाइट

मुंबई पुलिस को भाया OnePlus 7T, बना दिया ट्रैफिक लाइट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d