नई दिल्लीः देश की राजधानी दिल्ली के प्रताप नगर इलाके में शनिवार सुबह एक काॅस्मेटिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। फायर ऑफिसर राजिंदर अटवाल के अनुसार, सुबह करीब 3.47 बजे आग लगी। सूचना मिलते ही 28 फायर ब्रिग्रेड की गाड़ियां माैके पर पहुंची और आग बुझाने में लग गई है। चारों तरफ धुंए का गुबार फैला था। वहीं घटना की जानकारी होते ही स्थानीय पुलिस भी माैके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य में जुट गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग लगने के बाद एक एलपीजी सिलेंडर फट गया। आग की इस घटना में एक व्यक्ति की माैत हो गई है। आग बुझाने में अग्निशमन सेवा के कर्मचारी घायल हो गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि करीब 9 घंटों की मशक्कत के बाद आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया है। अब कूलिंग ऑपरेशन चल रहा है। आग किन वजहों से लगी है इसका अभी पता नहीं चल पाया है। घटना की जांच की जा रही है।
