BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गैस गोदाम में लगी भीषण आग,एक के बाद एक गैस सिलेंडर का विस्फोट

by bnnbharat.com
April 16, 2021
in समाचार
गैस गोदाम में लगी भीषण आग,एक के बाद एक गैस सिलेंडर का विस्फोट
Share on FacebookShare on Twitter

गैस गोदाम में अचानक आग लग गई, जिसके बाद गोदाम में रखे गैस सिलेंडर एक के बाद एक फटने लगे.इसकी आवाज दो किलोमीटर दूर तक लोगों को सुनाई दी. धमाके की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए.

बेतिया:  बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया अनुमंडल में गुरुवार की देर रात एक के बाद एक धमाके से पूरा बेतिया शहर थर्रा गया. दरअसल, बेतिया से सटे बैरिया थाना क्षेत्र के संतघाट स्थित गैस गोदाम में भीषण आग लग गई थी. आग की वजह से एक के बाद एक पचास से अधिक विस्फोट हुए, जिससे इलाके के लोग दहशत में आ गए.

दो किलोमीटर दूर तक लोगों को सुनाई दी आवाज

मिली जानकारी अनुसार देर रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे गैस गोदाम में अचानक आग लग गई, जिसके बाद गोदाम में रखे गैस सिलेंडर एक के बाद एक फटने लगे, जिसकी आवाज दो किलोमीटर दूर तक लोगों को सुनाई दी. धमाके की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए. पहले तो लोगों को कुछ समझ में नहीं आया, लेकिन बाद में तेज आवाज और तेज रौशनी देखकर लोगों को पता चल गया कि गैस गोदाम में आग लगी है.

ऐसे में उन्होंने फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी. घटना की सूचना पाकर कुल 7 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और घण्टों मशक्कत के बाद सुबह तक आग पर काबू पाया. वहीं, इस दौरान स्थानीय थाना पुलिस समेत अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे.

जान-माल के नुक्सान नहीं

चूंकि, राधिका ज्योति गैस एजेंसी का गोदाम शहर के बाहर संतघाट में है, जहां ईक्का-दुक्का घर ही है, इस कारण जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है. लेकिन गैस गोदाम पूरी तरह से बर्बाद हो गया है और गैस गोदाम का मलबा हर तरफ बिखरा हुआ है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अपराधियों ने घर में घुस कर पारा शिक्षक को मारी गोली, मौत

Next Post

मधुपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मेडिकल किट के साथ मतदान कर्मी रवाना, कल सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान

Next Post
मधुपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मेडिकल किट के साथ मतदान कर्मी रवाना, कल सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान

मधुपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मेडिकल किट के साथ मतदान कर्मी रवाना, कल सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d