BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा की चौकियों पर भारी गोलीबारी

by bnnbharat.com
January 2, 2021
in समाचार
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा की चौकियों पर   भारी गोलीबारी
Share on FacebookShare on Twitter

जम्मू-कश्मीर:-पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास अग्रिम चौकियों पर भारी गोलीबारी की और मोर्टार दागे, जिसका भारतीय सेना ने भी करारा जवाब दिया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया, आज शाम करीब 04:45 बजे पाकिस्तान की सेना ने राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास छोटे हथियारों से गोलीबारी कर और भारी संख्या में मोर्टार दागकर संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया.

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की. प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार को जेसीओ नायब सूबेदार रविंदर नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान द्वारा की गई गोलाबारी में घायल होने के बाद शहीद हो गए.

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 2020 में जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन के 5100 मामले दर्ज किए गए.

यह 18 वर्षों में सबसे अधिक है, जिसमें हर दिन औसतन 14 मामले दर्ज किए गए. इन गोलीबारी और गोलाबारी में 36 लोगों की मौत हो गई और 130 से अधिक घायल हुए. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों ने एलओसी और अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास रह रहे लोगों के बीच भय का माहौल पैदा करने और सीमा रेखा पर शांति को अस्थिर करने के लिए बार-बार चौकियों और गांवों को निशाना बनाया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पाकिस्तान में हिंदू मंदिर पर हमला करने के आरोप में 10 और गिरफ्तार

Next Post

विश्व स्तर पर लोकप्रियता के हर पैमाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अव्वल होना भारत के लिए गर्व की बातः दीपक प्रकाश

Next Post
डॉक्टरों का अपमान भाजपा नहीं करेगी बर्दाश्त: दीपक प्रकाश

विश्व स्तर पर लोकप्रियता के हर पैमाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अव्वल होना भारत के लिए गर्व की बातः दीपक प्रकाश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d