रंजीत कुमार,
सीतामढ़ी: सीतामढ़ी के मेन रोड में भीषण गर्मी में लोग जाम से भी परेशान हैं. यह जाम जिला प्रशासन के दावों की पोल खोल रहा है. जहां जाम से लोग परेशान हैं वही इससे कोरोना वायरस के खतरे से भी इनकार नहीं किया जा सकता. मेन रोड के श्री लेदर के समीप कई घंटों से भीषण जाम लगा है जिससे वाहन फंसे होने से लंबी कतार लगी है.

