रांची: रांची, जमशेदपुर, डाल्टनगंज सहित राज्य के कई इलाकों में पिछले 24 घंटे के दौरान जोरदार बारिश हुई है. रांची में कल शाम छह बजे तक 10 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. हालांकि इसके बाद भी जिले में शाम के बाद रुक-रुक कर बारिश होती रही. राज्य में पिछले 24 घंटे में मानसून सामान्य रहा.
देवघर में सबसे ज्यादा 82.0 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गयी. मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में समुद्रतल से 0.9 किमी उपर एक चक्रवाती दवाब बना हुआ है, जिससे 24 जुलाई तक झारखंड में गर्जन के साथ तेज बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही पूरे राज्य में वज्रपात की भी संभावना है. मौसम विभाग ने इस संबंध में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है.

