नई दिल्ली: उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में मौसम इन दिनों करवट ले रहा है. दिल्ली एनसीआर समेत कई राज्यों में बारिश हुई है. वहीं गुरुग्राम के सेक्टर 82 में वाटिका सिटी में आकाशीय बिजली गिरने से चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं. ये लोग पार्क और ग्रीन लैंड को संवारने का काम कर रहे थे तभी बारिश होने लगी. ये लोग बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े हो गए.
तभी अचानक बिजली गिरी, जिसमें चारों झुलस गए. घायलों को मानेसर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया. ये पूरी घटना सोसायटी के एक फ्लैट में लगे बाहरी कैमरे में कैद हो गई. फुटेज में बिजली गिरने के बाद चारों लोग गिरते हुए दिखाई दे रहे हैं.
शुक्रवार को दिल्ली एनसीआर में पूरे दिन बादल छाए रहे. वहीं सुबह कई इलाकों में हल्की बारिश भी देखने को मिली. जिसके बाद से मौसम में ठंडक महसूस की गई. वहीं देश के अन्य राज्यों में भी बादल छाए हुए हैं. पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी शुरू हो गई है. कश्मीर के कई हिस्सों में फिर से बर्फबारी हुई है. जबकि घाटी के शेष हिस्सों में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन भी भारी बारिश हुई.
इसके अलावा जम्मू और पंजाब के कई जिलों में बारिश हुई. गुलमर्ग केरन और माछिल सहित कश्मीर के ऊपरी हिस्सों में गुरुवार की रात से बर्फबारी शुरू हुई. मौसम विभाग के अनुसार करानाह और केरन इलाकों में ढाई फुट जबकि माछिल में 2 फुट बर्फ पड़ी है. गुलमर्ग और बारामुला शहरों में भी हिमपात हुआ है.
घाटी के शेष हिस्सों में मंगलवार की शाम से ही बारिश हो रही है. कश्मीर के ऊपरी हिस्सों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश होने के कारण फिर से शीत लहर शुरू हो गई और तापमान सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि श्रीनगर में अधिकतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया जो सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस कम है उधर जम्मू के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ शुक्रवार को रुक-रुक कर बारिश होती रही इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई वहीं लाहौल स्पीति किन्नौर चंबा कुल्लू और शिमला जिलों की ऊंची चोटियों पर बीती रात रुक रुक कर बर्बादी का क्रम जारी है वहीं प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में अंधड़ के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई राजधानी शिमला में बारिश के साथ बर्फीली हवाएं चलने से शीतलहर बढ़ गई है

