रांची: झारखंड के कई हिस्सों में शनिवार से अगले 5 दिनों तक गरज के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.
राज्य के मौसम केंद्र, रांची के निदेशक एसडी कोटाल के अनुसार राज्य के उत्तरी जिलों में अच्छी बारिश का अनुमान है. पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, पाकुड़, साहेबगंज, देवघर और गोड्डा आदि जिलों में भारी बारिश हो सकती है. 29 जून से दो जुलाई तक कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है.
मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आ रही हवा और पर्याप्त नमी के कारण राज्य में बारिश की संभावना बनी हुई है. वहीं, रांची समेत पूरे झारखंड में प्री-मानसून में अच्छी बारिश और समय पर मानसून आने से इस साल गर्मी ने ज्यादा नहीं तपाया.

