BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रांची, जमशेदपुर समेत राज्य के कई हिस्सों में हुई तेज बारिश, राजधानी में सुबह से हो रही बरसात

मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी झारखंड के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है

by bnnbharat.com
August 20, 2020
in समाचार
बिहार में बाढ़ से तबाही के बीच भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने किया अलर्ट
Share on FacebookShare on Twitter
  • पिछले तीन दिनों से तकरीबन राज्य के हर क्षेत्र में हो रही हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश ने किसानों को खुश कर दिया है

रांची: बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न निम्न दबाव के कारण गुरुवार को राज्य के हर जिले में सुबह तेज बारिश हुई. राजधानी रांची, धनबाद समेत जमशेदपुर में भी बरसात होने का सिलसिला जारी है. बारिश के दौरान सड़कों पर कुछ देर के लिए सन्नाटा पसर गया. मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी झारखंड के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है.

राजधानी रांची में सुबह रिमझिम तो 9 बजे के बाद हुई तेज बारिश।

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को पूर्वी सिंघभूम, पश्चिमी सिंघभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ में भारी बारिश की संभावना है. रांची में सुबह रिमझिम बारिश का दौर चला. इसके कुछ देर बाद बादल छट गए. पर पुन: 9 बजे से ही अच्छी-खासी बारिश हुई. इसके बाद रुक-रुककर रिमझिम बारिश जारी है.

जमशेदपुर में भी सुबह से बारिश जारी रही।

इधर, जमशेदपुर में भी बुधवार की शाम होते होते मौसम सुहाना हो गया, दिन में धूप खिली थी वहीं शाम में मानगो, साकची, बिष्टुपुर सहित शहर में जमकर बारिश हुई. रांची के मौसम विभाग की मानें तो इस महीने के आखिरी सप्ताह में भी बारिश होने के आसार है, जिसके बाद कुछ दिनों तक मौसम साफ रहेगा.

लातेहार में बारिश के दौरान सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।

पिछले तीन दिनों से राज्य के तकरीबन हर क्षेत्र में हो रही हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश ने किसानों को खुश कर दिया है. दरअसल, पिछले सप्ताह तक अच्छी बारिश नहीं होने से किसानों को यह डर सताने लगा था कि खेत में लगी धान की फसले बर्बाद ना हो जाए. पर अब इस बारिश ने किसानों की चिंता को दूर कर दिया है.

रांची के पास खलारी में भी झमाझम बारिश हुई।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दुनियाभर में Gmail पड़ा ठप, ईमेल भेजने और अटैचमेंट में आ रही दिक्कत

Next Post

गजेंद्र सिंह शेखावत कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

Next Post
गजेंद्र सिंह शेखावत कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

गजेंद्र सिंह शेखावत कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d