रांची: झारखंड में एक ओर राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी के साथ बारिश हो रही है, वहीं पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर का अधिकतम तापतान 40 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा. इस दौरान सबसे अधिक 47 मिमी बारिश सिमडेगा में हुई, जबकि रांची का सबसे न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा.
मौसम पूर्वानुकान में बताया कि 15 मई तक राज्य के उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं गर्जन तथा वज्रपात की संभावना है. इस दौरान कई हिस्सों में तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना जतायी गयी है. इस दौरान रांची और आसपास के इलाकों का अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री के बीच रहने की संभावना है.
भारतीय मौसम विभाग के रांची स्थित रांची कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई. इस दौरान सबसे अधिक बारिश सिमडेगा जिले में हुई.
मौसम पूर्वानुमान में बताया कि राज्य के अधिकांश जिलों में अगले पांच-छह दिनों तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी. वहीं कई स्थानों पर ओलावृष्टि और वज्रपात की भी आशंका जतायी गयी.

