यूपी: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा हुआ है. रामकोला थाने के केरवनिया चौराहे के पास ऑटो और ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में चार मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई है और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए.
मजदूरी करने के बाद यह मदूर घर वापस लौट रहे थे इसी दौरान यह हादसा हो गया. प्राथमिक इलाज के बाद घायलों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया.

