BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

HEC मजदूर संघ ने सांसद को अपनी समस्याओं से कराया अवगत

by bnnbharat.com
February 23, 2020
in Uncategorized
HEC मजदूर संघ ने सांसद को अपनी समस्याओं से कराया अवगत

HEC मजदूर संघ ने सांसद को अपनी समस्याओं से कराया अवगत

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: एच.ई.सी मजदूर संघ के प्रतिनिधिमंडल भाजपा नेता विनय जयसवाल के नेतृत्व में रांची सांसद संजय सेठ से मुलाकात कर एचईसी के वर्तमान स्थिति एवं कर्मचारियों का मांगों से अवगत कराते हुए ज्ञापन पत्र सौंपा, जिसमें संघ के अध्यक्ष जीतू लोहरा ने कहा कि कारखाने के अंदर महीना भर से मजदूर अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी कर रही हैं, लेकिन प्रबंधन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं किया गया अब मजदूरों का पूर्ण विश्वास है कि मजदूरों का अधिकार दिलाने में माननीय सांसद महोदय की अहम भूमिका रहेगी.

एच.ई.सी मजदूर संघ के महामंत्री रमाशंकर प्रसाद ने सांसद का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि एच.ई.सी की हालात बिगड़ती जा रही है. मजदूरों का वर्षों से मांग नहीं मिल रही है.

एचईसी में स्थाई सीएमडी नहीं होने के कारण कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जा रहा है. साथ ही साथ कहे की राष्ट्र हित उद्योग हित मजदूर हित को ध्यान में रखते हुए एच.ई.सी को परमाणु ऊर्जा में विलय करने का प्रस्ताव को प्राथमिकता देकर प्रधानमंत्री के कार्यालय में लंबित संचिका को आगे बढ़ाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए एक सफल प्रयास किया जाए, जिसमें सभी बातों ध्यान से सुनने के बाद सांसद संजय सेठ ने कहा कि एच.ई.सी झारखंड कि शान एवं देश की अनमोल धरोहर है, इसे किसी भी हाल में आगे बढ़ाने के लिए वे तत्पर है.

एच.ई.सी को कई जगहों से वर्कआर्डर दिलाने का भी प्रयास कर रहा हूं और प्रबंधन भी मजदूरों की मांग को लेकर जल्द बैठक कर समस्याओं का निराकरण करें, ताकि कारखाने के अंदर मजदूरों द्वारा किए जाने वाला आंदोलन रोका जा सके एवं कारखाने में शांति का माहौल बने जिससे एच.ई.सी की छवि खराब ना हो.

अगले महीने दिल्ली में झारखंड के सभी गणमान्य सांसदों के साथ एच.ई.सी मजदूर संघ का बैठक तय की गयी है, जिसमें एच.ई.सी को लेकर गहन चर्चा की जाएगी.

बैठक के निष्कर्ष के बाद दूसरे दिन माननीय भारी उद्योग मंत्री से बैठक की जाएगी. इस बैठक में झारखंड के सभी सांसद, भाजपा नेता विनय जायसवाल एवं एच.ई.सी मजदूर संघ की एक प्रतिनिधिमंडल भाग लेगी.

आज मुख्य रूप से उपस्थित सुदामा प्रसाद, जीतू लोहरा , रमा शंकर प्रसाद , सरोज कुमार , सुनील कुमार पांडे जी, रविकांत , बसंत पलाई , संतोष कुमार सिंह , लक्ष्मण राम जी, रंजीत नागवार , प्रसन्न कुमार भुई, राजीव रंजन उर्फ फुन्नू , नरेश राम , रंजीत कुमार , सुनील कुमार ,अमित करकेटा एवं माणिक उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ब्लैक व ब्राउन बेल्ट कराटे खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रशिक्षण

Next Post

आदिवासियों की पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था को और मजबूत करेगी सरकार: हेमंत सोरेन

Next Post
आदिवासियों की पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था को और मजबूत करेगी सरकार: हेमंत सोरेन

आदिवासियों की पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था को और मजबूत करेगी सरकार: हेमंत सोरेन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d