रांची: एचईसी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक नलिन सिंघल से आज एच ई सी मजदूर संघ (BMS) के पदाधिकारी अध्यक्ष जितू लोहरा और सचिव विकाश कुमार तिवारी ने मुलाकात कर गुलदस्ता भेंट किया और एचईसी के मजदूर हित में मजदूर और प्रबन्धन के बीच की खाई को कम करने की बात कही. उन्होंने कहा कि एचईसी में सबसे बड़ा मुद्दा पेरिविजन, न्यूनतम वेतन 24 हजार एवं सप्लाई कर्मचारियों के स्थायीकरण को लेकर वरीयता के अनुसार सभी को स्थाई किया जाए.
उन्होंने उम्मीद जताई कि नए CMD नलिन सिंघल से उम्मीद है कि प्रबन्धन कार्य आदेश ज्यादा से ज्यादा लाएं और मजदूर मिलकर समय पर पूरा करेंगे. तभी राष्ट्र हित, उद्योग हित, मजदूर हित सम्भव है.

